लाइव न्यूज़ :

16 वर्षीय लड़की को शुभम खरवार ने 13 फरवरी 2024 को किया अगवा, हरियाणा ले जाकर बार-बार रेप?, पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2026 15:57 IST

Ballia Crime: गांव में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की का गांव के ही रहने वाले शुभम खरवार उर्फ निर्मोही ने 13 फरवरी 2024 को अपहरण कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की की मां की शिकायत पर शुभम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, लड़की के दादा ने हरियाणा जाकर उसे मुक्त कराया और 30 दिसंबर को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि शुभम खरवार उसे अगवा कर हरियाणा ले गया और उससे बार-बार दुष्कर्म किया।

Ballia:उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने 16 वर्षीय एक लड़की को कथित रूप से अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, फेफना थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की का गांव के ही रहने वाले शुभम खरवार उर्फ निर्मोही ने 13 फरवरी 2024 को अपहरण कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में लड़की की मां की शिकायत पर शुभम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, लड़की के दादा ने हरियाणा जाकर उसे मुक्त कराया और 30 दिसंबर को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि शुभम खरवार उसे अगवा कर हरियाणा ले गया और उससे बार-बार दुष्कर्म किया।

पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म की धारा और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा जोड़ दी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी शुभम खरवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहरियाणाPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल