लाइव न्यूज़ :

28 मई को मुकेश राजभर की अन्नू से शादी, 31 अगस्त को प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी अनीश राजभर, बंधक बनाकर पंचायत में पेश, प्रेमी के साथ रहेगी प्रेमिका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2025 22:17 IST

Ballia crime news: तीन महीने पुराने विवाह को खत्म करने की अनुमति देने के पंचायत के फैसले के समय महिला का प्रेमी भी वहां मौजूद था।

Open in App
ठळक मुद्देबड़सरी ग्राम के प्रधान कमलेश सिंह ने घटना की पुष्टि की।बंधक बना लिया और दोनों पर विवाहेतर संबंध का आरोप लगाया।ग्राम पंचायत ने घोषणा की कि विवाह को समाप्त कर दिया गया है।

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक ग्राम पंचायत ने व्याभिचार की आरोपी एक महिला को उसके कथित प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी। महिला के पति और ससुराल वालों ने उस पर व्यभिचार का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत से "विवाह खत्म करने" की अनुमति मांगी थी। तीन महीने पुराने विवाह को खत्म करने की अनुमति देने के पंचायत के फैसले के समय महिला का प्रेमी भी वहां मौजूद था।

बड़सरी ग्राम के प्रधान कमलेश सिंह ने घटना की पुष्टि की और बताया कि बड़सरी जागीर के मुकेश राजभर ने 28 मई, 2025 को परसिया गांव की अन्नू राजभर से शादी की थी। ग्रामीणों ने बताया कि 31 अगस्त को अन्नू के ससुराल वालों ने कैथौली गांव के अनीश राजभर को बंधक बना लिया और दोनों पर विवाहेतर संबंध का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि मुकेश के परिवार के अनुरोध पर सोमवार को एक ग्राम पंचायत बुलाई गई, जहां इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। मुकेश ने पंचायत को बताया कि उसकी पत्नी "बेवफा" है और वह उसके साथ नहीं रहना चाहता। इसके बाद, ग्राम पंचायत ने घोषणा की कि विवाह को समाप्त कर दिया गया है।

मनियार के थाना प्रभारी कौशल पाठक ने मंगलवार को कहा कि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पाठक ने कहा, "हमें भी आपसी सहमति से लिए गए पंचायत के फैसले के बारे में पता चला है। चूंकि हमें इस मामले में किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है, इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल