लाइव न्यूज़ :

ballia crime news: मुंबई में ट्रक चालक की नौकरी कर रहा 51 वर्षीय पिता अकरम ससुराल आया, 11 साल की पुत्री से 1 सितंबर से लेकर 1 नवंबर तक किया रेप?, मां गई थी बांग्लादेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2025 20:04 IST

ballia crime news: अकरम की पत्नी अपनी 11 साल की पुत्री को अपने मायके में छोड़कर रिश्तेदारों से मिलने बांगलादेश चली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में ट्रक चालक की नौकरी कर रहा अकरम ससुराल आया।बेटी के साथ गत एक सितंबर से एक नवंबर तक कथित बलात्कार किया। घटना की जानकारी दी और फिर वह (लड़की की मां) पुलिस के पास पहुंची।

ballia crime news: बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार को 51 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 11 साल की पुत्री के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार देवरिया जिले में रामपुर थाना क्षेत्र के मोहन मुंडेरा गांव के अकरम की ससुराल उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में है। अकरम की पत्नी अपनी 11 साल की पुत्री को अपने मायके में छोड़कर रिश्तेदारों से मिलने बांगलादेश चली गई थी।

पुलिस का कहना है कि इसी बीच मुंबई में ट्रक चालक की नौकरी कर रहा अकरम ससुराल आया और उसने बेटी के साथ गत एक सितंबर से एक नवंबर तक कथित बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक मां के लौटने लड़की ने उसे इस घटना की जानकारी दी और फिर वह (लड़की की मां) पुलिस के पास पहुंची।

एक अधिकारी ने बताया कि मां की तहरीर पर उभांव थाने में दो नवंबर को अकरम के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने पुलिस ने आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर बलिया के एक स्थानीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल