लाइव न्यूज़ :

बिटौड़े में अधजला शव, सैंडल और सड़क किनारे सौंदर्य प्रसाधन का सामान, आखिर किसने युवती को मारा, क्या है राज?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 16:14 IST

बागपतः पुलिस ने बताया कि अधजला शव बृहस्पतिवार सुबह खेत में मिला लेकिन अबतक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे जलने की सूचना डायल-112 (पुलिस आपात संपर्क सेवा)पर मिली थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेत पहुंचे लोगों ने बिटौड़े में अधजला शव देखा।रात करीब एक बजे गांव के युवक रोहित ने फोन कर बिटौड़ा जलने की जानकारी दी थी।

बागपतः दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे के समीप ग्राम बाघू में एक युवती की कथित तौर पर हत्या कर उसका शव खेत में रखे बिटौड़े (उपले रखने की जगह) में जलाने का मामला बृहस्पतिवार को प्रकाश में आया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अधजला शव बृहस्पतिवार सुबह खेत में मिला लेकिन अबतक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात एक खेत में बिटौड़ा जलने की सूचना डायल-112 (पुलिस आपात संपर्क सेवा)पर मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की, लेकिन उस समय यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बिटौड़े में किसी का शव जलाया जा रहा है एवं पुलिस कर्मी मौके से लौट आए। उसने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेत पहुंचे लोगों ने बिटौड़े में अधजला शव देखा।

शव के पास एक सैंडल मिली, जबकि कुछ दूरी पर सड़क किनारे सौंदर्य प्रसाधन का सामान पड़ा मिला। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। भारतीय किसान यूनियन(भानु) के जिला प्रभारी जगत गुर्जर ने बताया कि रात करीब एक बजे गांव के युवक रोहित ने फोन कर बिटौड़ा जलने की जानकारी दी थी।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी अंशु जैन और कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव पर पेट्रोल छिड़ककर बिटौड़े में जलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?