लाइव न्यूज़ :

Badaun News: बेटी के प्रेम संबंध से नाराज माता-पिता और दादा ने की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2025 11:16 IST

Badaun News: अदालत ने प्रत्येक दोषी पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Open in App

Badaun News:  जिले की एक स्थानीय अदालत ने इस साल की शुरुआत में एक प्रेमी जोड़े की हत्या के मामले में लड़की के माता-पिता और दादा को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) फराह मतलूब की अदालत ने मंगलवार को महेश, उसकी पत्नी भगवती और पिता राम अवतार को नीतू (19) और उसके प्रेमी जयपाल (20) की हत्या का दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने प्रत्येक दोषी पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव गुप्ता के अनुसार, गांव परौली निवासी महेश अपनी बेटी नीतू के जयपाल के साथ संबंधों से नाराज था। इसी साल दो जनवरी को महेश ने अपनी पत्नी और पिता के साथ मिलकर नीतू और जयपाल की हत्या कर दी।

जयपाल के पिता सूरजपाल ने एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि दोनों परिवारों द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद नीतू और जयपाल एक-दूसरे से मिलते रहे। इसी बात से नाराज होकर महेश ने दोनों की हत्या कर दी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, तेजी से जांच पूरी की और 16 दिन के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया। गुप्ता ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तीनों को दोषी ठहराया और यह आदेश भी दिया कि जुर्माने की राशि जयपाल के माता-पिता को मुआवजे के रूप में दी जाए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशकोर्टजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टगर्मी के कारण घर के बरामदे में सो रहा था परिवार, छत से अंदर आया उमेश कश्यप और पति, पत्नी और 2 बच्चे पर मच्छरदानी के अंदर तेजाब फेंका?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?