लाइव न्यूज़ :

वर्धा में भरे चौराहे पर युवक ने की शिक्षिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर, ये है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 08:35 IST

पीड़िता को नागपुर के एक निजी अस्पताल में 40 फीसदी झुलसी हुई हालत में दाखिला कराया गया है। यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घटी है। 

Open in App
ठळक मुद्देहिंगनगाट के मातोश्री कुणावार महिला कॉलेज की प्राध्यापिका सोमवार सुबह बस से नंदोरी चौक पर उतर कर कॉलेज की तरफ जा रही थीं। उसी समय बस सवार आरोपी विकेश नगराले अंकिता के पास आया और बाइक से पेट्रोल निकालकर अंकिता पर छिड़कर आग लगा दी। 

वर्धा के हिगंनघाट में कॉलेज जा रही प्राध्यापिका अंकिता पिसुड्डे पर पेट्रोल डालकर एक युवक ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की गई। इस मामले में आरोपी हिंगनघाट तहसील के दारोडा गांव निवासी विकेश नगराले को बूटीबोरी पुलिस ने एमआईडी परिसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे अरसे से पीड़िता का पीछा करता था। 

पीड़िता को नागपुर के एक निजी अस्पताल में 40 फीसदी झुलसी हुई हालत में दाखिला कराया गया है। यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घटी है। जानकारी के मुताबिक, हिंगनगाट के मातोश्री कुणावार महिला कॉलेज की प्राध्यापिका सोमवार सुबह बस से नंदोरी चौक पर उतर कर कॉलेज की तरफ जा रही थीं। उसी समय बस सवार आरोपी विकेश नगराले अंकिता के पास आया और बाइक से पेट्रोल निकालकर अंकिता पर छिड़कर आग लगा दी। 

इसी दौरान पीछे से आ रही अंकिता की सहंली व कुछ युवकों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक वह 3 माह से अंकिता को परेशाम कर रहा था। वह विहाहित है और उसकी एक बेटी भी है। आरोपी ने सिर्फ इतना कहा है कि वह अंकिता से बात करना चाहता था, लेकिन वह बात नहीं कर रही थीं। पुलिस अधिक्षक वर्धा ने कहा है कि आरोपी का उद्धेश्य स्पष्ट अभी नहीं हुआ है और पूछताछ की जा रही है।  इस मामले में प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगा।

टॅग्स :लोकमत समाचारवर्धामहाराष्ट्रकेसcase
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला