लाइव न्यूज़ :

Methamphetamine tablets: महिला के पास से मेथएम्फेटामाइन की 505000 गोलियां बरामद, कीमत 167.86 करोड़ रुपये, जानें क्या है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2022 17:57 IST

Methamphetamine tablets: अधिकारी ने बताया कि सेरछिप बटालियन और राज्य पुलिस के इस संयुक्त अभियान में शुक्रवार को मेलबुक गांव से मेथएम्फेटामाइन की 5,05,000 गोलियां (55.80 किलोग्राम) बरामद की गई।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि एक महिला के पास से यह बरामदगी की गई।मिजोरम में किसी एक अभियान में बरामद की गई मादक पदार्थों की यह सबसे ज्यादा मात्रा है।आरोपी और मादक पदार्थ को शनिवार को जोखाथार पुलिस थाने को सौंप दिया गया।

आइजोलः असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने चम्फाई जिले में म्यांमा की सीमा के पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किये हैं जिनकी कीमत 167.86 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बताया कि सेरछिप बटालियन और राज्य पुलिस के इस संयुक्त अभियान में शुक्रवार को मेलबुक गांव से मेथएम्फेटामाइन की 5,05,000 गोलियां (55.80 किलोग्राम) बरामद की गई। अधिकारी ने बताया कि एक महिला के पास से यह बरामदगी की गई।

अधिकारी ने कहा, “मिजोरम में किसी एक अभियान में बरामद की गई मादक पदार्थों की यह सबसे ज्यादा मात्रा है।” अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच के लिए आरोपी और मादक पदार्थ को शनिवार को जोखाथार पुलिस थाने को सौंप दिया गया।

इस बीच, केरल के कन्नूर जिले में शनिवार को दो करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद किया गया। रेलवे पुलिस बल ने कहा कि एक ट्रेन से एक बैग मिला जिसमें एमडीएमए से भरे सात पैकेट रखे गए थे। आरपीएफ ने कहा कि यशवंतपुर-कन्नूर एक्सप्रेस के एक डिब्बे में 678 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMizoram Policeअसमकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल