लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटे अधिकारी

By भाषा | Updated: September 9, 2020 13:23 IST

जवान ने राष्ट्रपति भवन में गोरखा राइफल्स के बैरक में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। जवान नेपाल के तिखायान का रहने वाला था। फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति भवन में गोरखा राइफल्स के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, पंखे से लटकर दी जाननेपाल का रहने वाला था जवान, कुछ दिन पहले छुट्टी से लौटकर ड्यूटी ज्वाइन की थी

नयी दिल्ली: सेना के 40 वर्षीय एक जवान ने राष्ट्रपति भवन में गोरखा राइफल्स के बैरक में पंखे से लटककर बुधवार तड़के कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया की मृतक की पहचान तेक बहादुर थापा के रूप में की गई है, जो नेपाल के तिखायान का रहने वाला था।

इस घटना की सूचना साउथ एवेन्यू पुलिस थाने को सुबह करीब चार बजे मिली। पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने बताया कि जवान का शव गोरखा राइफल्स के बैरक में पंखे से लटका मिला। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

तेक बहादुर के एक सहकर्मी ने शव को देर रात करीब साढ़े तीन बजे पंखे से लटका देखा और उसने इस बारे में जानकारी दी। बहादुर को दिल्ली छावनी के बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में पाया गया है कि जवान को पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द और अत्यधिक उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। 

मिली जानकारी के अनुसार जवान 28 फरवरी को छुट्टी पर गया था और 19 अगस्त को इसने ड्यूटी ज्वाइन की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल में भेजा गया।

टॅग्स :राष्ट्रपति भवन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGallantry Award 2026: शुभांशु शुक्ला को भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र मिला, 70 अन्य लोगों को भी किया गया सम्मानित

भारतPadma Awards 2026 Full List of Winners: पूरे भारत से कई गुमनाम नायकों को दी गई पहचान, देखें पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

भारतAmrit Udyan: आज से सभी के लिए खुला अमृत उद्यान, जानें पहुंचने का रूट और टाइमिंग से लेकर सबकुछ

भारतपहली बार ऐसा आयोजन! CRPF ऑफिसर पूनम गुप्ता 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में करेंगी शादी, राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यवस्था के दिए आदेश

भारतसंजीव खन्ना बने भारत के 51वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ; देखें वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

क्राइम अलर्टसोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर फिरौती, विक्रम कुमार को प्यार में लुभाया संध्या कुमारी और...

क्राइम अलर्टरघुनाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी, एसबीआई एटीएम से 3700000 रुपये उड़ाए?, बिहार में पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान