लाइव न्यूज़ :

एंटीलिया मामलाः पांच मई तक न्यायिक हिरासत में सचिन वाझे, पुलिस अधिकारी सुनील माने पर शिकंजा, 28 अप्रैल तक कस्टडी में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 23, 2021 18:10 IST

एनआईए की विशेष अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक सामग्री से भरी एसयूवी मिलने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सुनील माने को 28 अप्रैल तक केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमाने मुंबई पुलिस अपराध शाखा की यूनिट-11 (कांदिवली) का प्रभारी था।अंबानी की सुरक्षा को खतरे के मामले को देखते हुए उसका स्थानांतरण किया गया था।अंबानी के घर के पास 25 फरवरी को एक एसयूवी से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।

मुंबईः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई के पुलिस अधिकारी सुनील माने को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने निलंबित सहायक निरीक्षक सचिन वाझे की न्यायिक हिरासत को भी पांच मई तक बढ़ा दिया है। एनआईए ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 28 अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया गया है। 

पुलिस अधिकारी सुनील माने को गुरुवार रात पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सचिन वाझे, रियाज़ काज़ी के बाद सुनील माने मुंबई पुलिस का तीसरा अधिकारी है जिसे हाई-प्रोफाइल सुरक्षा खतरे के मामले में गिरफ्तार किया गया।

एनआईए ने इससे पहले, इंस्पेक्टर सुनील माने को अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरी एसयूवी मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के संबंध में आज सुबह गिरफ्तार कर लिया था। माने इस मामले में गिरफ्तार हुए तीसरे पुलिस अधिकारी हैं। इससे पहले वाजे और उनके अपराध शाखा के साथी रियाज काजी को गिरफ्तार किया गया था।

काजी और वाजे दोनों ही वर्तमान में जेल में बंद हैं। एनआईए, अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर फरवरी में विस्फोटकों से भरी एसयूवी मिलने की घटना में वाजे और अन्य की भूमिका की जांच कर रही है। कुछ दिन बाद पड़ोस के ठाणे जिले में हिरन मृत मिले थे।

एनआईए ने मुंबई पुलिस के एक और कर्मी को गिरफ्तार किया

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील माने को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनआईए इसके साथ ही इस मामले के सिलसिले में मुंबई में अब तक तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनमें निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे और उनका सहकर्मी रियाज काजी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया, ‘‘अंबानी की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने और मनसुख हिरन की हत्या मामले में एनआईए ने माने को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।’’

उन्होंने कहा कि उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि माने को एक अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद माने को चिकित्सा जांच के लिये एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व में दो और लोगों- मुंबई पुलिस के निलंबित कांस्टेबल विनायक शिंदे और क्रिकेट मैच के सटोरिये नरेश गोर- को गिरफ्तार किया था।

माने मुंबई पुलिस अपराध शाखा की यूनिट-11 (कांदिवली) का प्रभारी था और अंबानी की सुरक्षा को खतरे के मामले को देखते हुए उसका स्थानांतरण किया गया था। अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने कुछ हफ्तों पहले उसका बयान दर्ज किया था।

माने से पूर्व में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने पूछताछ की थी, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने तब दावा किया था कि वह जांच में उनके साथ सहयोग कर रहा है। दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के पास 25 फरवरी को एक एसयूवी से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।

ठाणे के व्यापारी हिरन ने दावा किया था कि यह उसकी एसयूवी थी लेकिन अंबानी के घर के पास बरामद होने से पहले वो चोरी कर ली गई थी। हिरन का शव ठाणे में एक नाले से पांच मार्च को बरामद किया गया था। हिरन की विधवा विमना ले एटीएस को दिये अपने बयान में कहा था कि चार मार्च को घर से निकलते वक्त उसके पति ने बताया था कि उन्हें ‘तावड़े’ का फोन आया था और वह उससे मिलने जा रहे हैं। तावड़े कांदिवली का एक पुलिस अधिकारी है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :सचिन वाझेमुंबई पुलिसमनसुख हिरनअनिल देशमुखमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला