लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: 20 साल की लड़की ने पूर्व प्रेमी पर फेंका एसिड, कहा- 'मैंने उसके लिए कॉलेज छोड़ा और उसने धोखा दिया...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 5, 2020 08:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी लड़की का कहना है कि वो अपने प्रेमी की शादी करने से गुस्से में थी। पूर्व प्रेमी ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ सहमति से ब्रेकअप किया था।

कुरनूल: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में रहने वाली एक 20 साल की लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी पर बदला लेने की भावना से एसिड फेंक दिया। पूर्व प्रेमी ने परिवार के कहने पर एक दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। लड़की का कहना है कि वो और नागेंद्र एक-दूसरे से प्यार करते थे और तीन सालों तक  रिलेशनशिप में थे। लड़की के मुताबिक दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़के ने कहीं और शादी कर ली।

नंद दयाल तालुक पुलिस स्टेशन के सर्किल इंस्पेक्टर दिवाकर रेड्डी ने एएनआई (ANI) को बताया कि लड़की ने पेद्दा कोट्टला गांव में अपने घर के पास गुरुवार (3 सितंबर) को करीब 9 बजे अपने पूर्व प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। वास्तव में, उसने एक हफ्ते पहले लड़के के हाथ पर तेजाब डाला था। लेकिन इस बार, उसने इसे उसके चेहरे पर फेंक दिया।

लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत महिला पर मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

लड़की ने अपने बयान में कहा, उसके पूर्व प्रेमी ने शादी का वादा किया था। लड़की के मुताबिक दोनों शादी करना चाहते थे, उन्होंने अपने माता-पिता के सामने प्रस्ताव रखा लेकिन जाति की वजह से ठुकरा दिया गया। 

लड़की ने कहा- प्रेमी ने दिया धोखा, इसिलए तेजाब फेंका

जिसके कुछ दिनों बाद आरोपी लड़की के मुताबिक उसके प्रेमी ने उसको कहा कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी के लिए कोई और लड़की देखी है और वह उससे शादी कर लेगा। जिसके बाद लड़के ने पिछले महीने लक्ष्मी नाम की दूसरी लड़की से शादी कर ली। 

आरोपी लड़की ने कहा, शादी करने के बाद मेरा प्रेमी मुझसे मिलने आया था और कहा था कि वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रह सकता है। आरोपी लड़की ने कहा, मैंने तीन साल उसके लिए कॉलेज छोड़ा है और उसने मुझे धोखा दिया...इसलिए मैंने उसपर एसिड फेंका। 

जानें पीड़ित लड़के ने क्या कहा? 

नागेंद्र का कहना है कि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका से शादी की बात बताई थी। उसकी सहमति के बाद ही उसने दूसरी लड़की से शादी की थी। नागेंद्र ने यह भी आरोप लगाया है कि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ सहमति से ब्रेकअप किया था। इसके बदले में उसने पैसे लिए थे। पीड़ित लड़के के मुताबिक उसपर दूसरी बार एसिड से हमला किया गया था। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत