लाइव न्यूज़ :

पिता ने हथौड़े से 40 साल के बेटे की पीट-पीटकर की हत्या, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 14, 2020 10:40 IST

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के इस वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। खौफनाक वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिता ने किस बेरहमी से अपने बेचे की हत्या की है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पिता वीरा राजू ने खुद पुलिस थाने जाकर आत्मसमर्पण किया। आरोपी को गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक पिता और बेटे में संपत्ति को लेकर काफी झगड़ा और विवाद हुआ था।

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में एक पिता ने अपने ही 40 साल के बेटे की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वारदात की हैरान करने देने वाली वीडियो CCTV में कैद हुई है। घर में लगे  CCTV कैमरे में ही पूरी वारदात कैद हुई है। बेटे की हत्या करने के बाद आरोपी पिता ने पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर दिया। पिता ने बेटे की हत्या  संपत्ति विवाद को लेकर की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना विशाखापट्टनम के पेंडुर्थी पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत चिनमुशीदीवाड़ा क्षेत्र के पास सत्यनगर की है। 

CCTV में दिखा पिता ने कैसे की बेटे की हत्या

आरोपी पिता की पहचान वीरा राजू के तौर पर हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई CCTV वीडियो में साफ दिख रहा है कि बेटा जलाराजू घर में स्टूल पर दूसरी ओर मुंह करके बैठा है। उसका पिता पहले उससे कुछ पूछता है फिर वीरा राजू पीछे से उसके सिर पर हथौड़े से हमला कर देता है। उसके बाद बेटा स्टूल से गिर जाता है। पिता वीरा राजू ने एक के बाद एक बेटे पर कई बार हमला किया। सिर पर चोट लगने से बेटा जलाराजू की मौत हो गई।

पिता ने किया सेरेंडर, पुलिस को बताया बेटे की हत्या की वजह 

पुलिस के मुताबिक पिता और बेटे में संपत्ति को लेकर काफी झगड़ा और विवाद हुआ था। संपत्ति विवाद को लेकर ही आरोपी पिता वीरा राजू ने बेटे जलाराजू की हत्या की। पुलिस ने बताया कि बेटे की हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस स्टेशन आकर सेरेंडर किया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

टॅग्स :विशाखापट्टनमआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला