लाइव न्यूज़ :

अमेठी मर्डरः सरकारी स्कूल के शिक्षक, पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की गोली मारकर हत्या, पूरा परिवार को किया खत्म?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2024 11:19 IST

Amethi Murder: वारदात में सुनील की पत्नी पूनम (32), बेटी दृष्टि (6) और एक साल की बेटी की भी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देवारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।सुनील रायबरेली के मूल निवासी थे।पन्हौना के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे।

Amethi Murder: अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे के निकट बृहस्पतिवार को एक सरकारी स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सुनील (35) सरकारी शिक्षक थे, जो अहोरवा भवानी चौराहे पर किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने कहा कि इस वारदात में सुनील की पत्नी पूनम (32), बेटी दृष्टि (6) और एक साल की बेटी की भी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि सुनील रायबरेली के मूल निवासी थे और पन्हौना के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे।

सिंह ने कहा कि अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर सुनील और उनके परिवार को गोली मार दी। सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि परिवार ने चंदन वर्मा नामक व्यक्ति के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम, 1989 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, सिंह ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि हत्याएं इस मामले से जुड़ी हैं या नहीं।

लखनऊ से वरिष्ठ अधिकारी भी अमेठी पहुंच रहे हैं। पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी पहले ही घटनास्थल पहुंच चुके हैं। जिस जगह पर यह घटना हुई, वह जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोली की तेज आवाज सुनकर पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे तो परिवार के सभी सदस्यों को मृत पाया।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्थानीय थाने की टीम गठित की हैं। जांच में स्थानीय खुफिया इकाई और विशेष अभियान समूहों की टीमों की भी मदद ली जा रही है। अधिकारी ने कहा, "हम हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं।" वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल