लाइव न्यूज़ :

पैरों पर गिर रेप पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार, विधायक बोले- पुलिस को थर्ड डिग्री की जरूरत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2018 13:14 IST

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ क्राइम को खत्म करने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। लेकिन फिर भी अभी भी महिलाओं के अपराध पर एक्शन लेने के मामले पर अभी भी पुलिस का रवैया निराशाजनक ही है।

Open in App

इलाहाबाद, 27 मई: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ क्राइम को खत्म करने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। लेकिन फिर भी अभी भी महिलाओं के अपराध पर एक्शन लेने के मामले पर अभी भी पुलिस का रवैया निराशाजनक ही है। इस का रूप हाल ही में देखने को भी मिला है। हाल ही में एक रेप पीड़िता न्याय के लिए विधायक के पैरों पर गिर पड़ी।

भावुक अपील पर रक्षा मंत्री ने उठाया बड़ा कदम, छावनियों की सड़कें आम जनता के लिए खुलीं

हाल ही में इलाहाबाद में यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में चार साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। इस कार्यक्रम में इलाहाबाद शहर उत्तरी से बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी मौंजूदगी दर्ज करवाई। खबर के मुताबिक इससे पहले पीड़िता ने मदद के लिए  कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता से न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने उसकी गुहार को गंभीरता से नहीं लिया और मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उसे धक्का देकर दूर हटा दिया।

 जिसके बाद वहीं मौजूद हर्षवर्धन बाजपेयी के आगे पीड़िता अपनी फरियाद लेकर पहुंची और उनके पैरों में गिर पड़ी. पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हर्षवर्धन बाजपेयी से दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और न्याय दिलाने की फरियाद की। जिसके बाद हर्षवर्धन बाजपेयी ने पीड़िता को कार्रवाई का भरोसा तो दिया, साथ ही पुलिस के खिलाफ विवादित बोल भी बोल दिए।

बागपत : धरने के दौरान गन्‍ना किसान की मौत, इलाके में फैला तनाव

खबर के अनुसार उन्होंने कहा है कि यूपी पुलिस को थर्ड डिग्री की जरूरत है। हर्षवर्धन बाजपेयी ने कहा कि कुछ अधिकारी ऐसे होते हैं, जिनको थर्ड डिग्री भी देनी पड़ती है, जो अधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे, उस पर जरूर हम लगाम कसेंगे, जरूर उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने कुछ दिनों पहले पुलिस के खिलाफ विवादित बयान दिया था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए