लाइव न्यूज़ :

एएमयू: निलंबित सहायक प्रोफेसर कुमार मुश्किल में, पुलिस ने पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने बुलाया, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2022 22:21 IST

अलीगढ़ः पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल (लाइंस) एस पांडे ने बताया कि जांच के तहत जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के निलंबित सहायक प्रोफेसर डॉ जितेंद्र कुमार को सिविल लाइंस थाने बुलाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की थी।'कारण बताओ नोटिस' जारी करके 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है।धार्मिक भावनाओं को आहत किए जाने के आरोप में बुधवार को निलम्बित कर दिया था।

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश पुलिस ने बृहस्पतिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के निलंबित सहायक प्रोफेसर डॉ जितेंद्र कुमार को एक व्याख्यान के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल (लाइंस) एस पांडे ने पत्रकारों को बताया कि जांच के तहत निलंबित डॉक्टर को सिविल लाइंस थाने बुलाया गया है। इससे पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) प्रशासन ने एएमयू से संबद्ध जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के इन सहायक प्रोफेसर को हिन्दू पौराणिक कथाओं में 'बलात्कार' से सम्बन्धित उदाहरण देकर धार्मिक भावनाओं को आहत किए जाने के आरोप में बुधवार को निलम्बित कर दिया था। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की थी।

एक अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने दो सदस्यीय जांच समिति भी गठित की और जांच के नतीजे आने तक उन्हें निलंबित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच समिति अपनी जांच के साथ आगे बढ़ रही है और जल्द ही वह अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है।

एएमयू के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने बुधवार को बताया था कि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने पिछले दिनों कक्षा में अपने एक व्याख्यान के दौरान भारतीय पौराणिक कथाओं में बलात्कार से संबंधित संदर्भों के इतिहास के बारे में कुछ विशिष्ट टिप्पणियां की थी जिससे कथित रूप से हिंदू छात्र-छात्राओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थी। उन्होंने बताया कि मीडिया के जरिए यह मामला उठाए जाने पर कुमार को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करके 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है।

हालांकि मामले की गम्भीरता और शुरुआती जांच में आरोप सही पाये जाने के कारण बुधवार को उन्हें निलम्बित भी कर दिया गया है। इस बीच, आरोपी सहायक प्रोफेसर कुमार ने कुलपति को लिखे पत्र में बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा है कि उनकी मंशा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ यह दिखाना चाहते थे कि बलात्कार लंबे समय से हमारे समाज का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा था कि यह "एक अनजाने में हुई गलती" थी और आश्वासन दिया कि "भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं होगी"। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीAligarh Medical Collegeअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल