लाइव न्यूज़ :

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और अलीगढ़ राजमार्ग पर हादसा, घने कोहरे ने ली 5 की जान, 33 अन्‍य घायल, पुलिस ने चेतावनी जारी की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2022 20:47 IST

देहरादून से लखनऊ के लिए जा रही एक पर्यटक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र में भारी कोहरे के कारण पीछे से एक ट्रक से टकरा गयी जिससे बस में बैठे तीन यात्रियों की मौत हो गयी और नौ यात्री घायल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देथाना प्रभारी एरवाकटरा ने बताया कि तीनों मृतकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। पुलिस के गश्ती वाहन सहित एक दर्जन से अधिक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 24 लोग घायल हो गये।

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और अलीगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी और करीब 33 अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की अलसुबह देहरादून से लखनऊ के लिए जा रही एक पर्यटक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र में भारी कोहरे के कारण पीछे से एक ट्रक से टकरा गयी जिससे बस में बैठे तीन यात्रियों की मौत हो गयी और नौ यात्री घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि कोहरा के कारण अन्य वाहन भी एक दूसरे से टकरा गए, जिनमें एक बस व अल्टो कार भी शामिल है, लेकिन इनमें बैठे किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आयी है। पुलिस के अनुसार, हादसे में मृतकों की पहचान महेश चन्द्र निवासी गोरा कटारी, जिला अमेठी और नीरज कुमार व अमन कुमार निवासी इब्राहिमपुर, जिला मथुरा के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी एरवाकटरा ने बताया कि तीनों मृतकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। इसके अलावा बस में सवार तीन महिलाओं समेत नौ यात्री घायल हुए हैं। औरैया जिले के अजीतमल सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भरत पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि कन्नौज और इटावा जिले की पुलिस ने भी राहत कार्य में मदद की। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। शेष सभी यात्रियों को अन्य वाहन से गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

अलीगढ़ से मिली खबर के अनुसार, घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग- 91 पर हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 24 लोग घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाओं में अलीगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर थाना अकराबाद क्षेत्र में पुलिस के गश्ती वाहन सहित एक दर्जन से अधिक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने बताया कि इन हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 24 लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान जारी है और शहर के अलग-अलग अस्पतालों में घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंच गये।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये