लाइव न्यूज़ :

पंजाब: माइनिंग माफिया ने आप विधायक पर किया जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 22, 2018 19:48 IST

अकाली दल और भाजपा के नेताओं ने राज्यपाल वी.पी.सिंह बदनौर को ज्ञापन देकर कहा है कि रेत माफिया के विधायकों व अफसरों पर हमलों और राज्य में बढ़ रही गैर कानूनी गतिविधियों की न्यायिक जांच कराई जाए।

Open in App

चंडीगढ़, 22 जून:( बलवंत तक्षक) पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ को लाठियों से पीट-पीटकर घायल करने के मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रोपड के डिप्टी कमिश्नर से मामले की रिपोर्ट मांगी है। 

उन्होंने कहा है कि राज्य में अराजकता को सहन नहीं किया जाएगा। रोपड़ के एसएसपी रजबचान सिंह संधू के मुताबिक विधायक संदोआ पर कातिलाना हमले के मामले में जसविंदर सिंह, मंजीत सिंह और अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले के मुख्य आरोपी बेईहारा ग्राम पंचायत के सरपंच अजविंद्र सिंह और एक अन्य हमलावर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टियां जगह-जगह छापेमारी कर रही है। 

अरुण जेटली ने ब्लॉग में कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल से पूछा- कौन है मानवाधिकारों का दुश्मन?

 हमलावरों के खिलाफ धारा-307, 353, 186, 295 ए, 148 व 149 आईपीसी और आर्म्स एक्ट की धारा-25 27 54 और 59 के तहत मामले दर्ज किये गए हैं। गौरतलब है कि नूरपुर बेदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें आ रही थीं। इसी सिलिसले में आप के विधायक संदोआ जायजा लेने मौके पर पहुंचे थे। सतलुज दरिया पर अवैध खनन के काम में लगे लोगों ने अचानक संदोआ और उनके गनमैन पर लाठियों और पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हमले में संदोआ, उनके गनमैन और निजी सहायक बुरी तरह से जख्मी हो गए।

अकाली दल और भाजपा के नेताओं ने राज्यपाल वी.पी.सिंह बदनौर को ज्ञापन देकर कहा है कि रेत माफिया के विधायकों व अफसरों पर हमलों और राज्य में बढ़ रही गैर कानूनी गतिविधियों की न्यायिक जांच कराई जाए। विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा का आरोप है कि संदोआ पर हमले से साफ हो गया है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :पंजाब समाचारआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड