लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के एक शख्स ने पुलिस से पूछा- क्या है खुदकुशी की सजा, बाद में बचाने के लिए कहा शुक्रिया

By अनुराग आनंद | Updated: February 4, 2020 11:16 IST

रविवार दोपहर, 39 वर्षीय, नीलेश बेडेकर ने मुंबई पुलिस को ट्वीट किया था कि वह आत्महत्या करना चाहता था और पूछा कि उसी के लिए क्या सजा होगी, क्योंकि उसे यह जानकारी किसी भी इंटरनेट के सर्च इंजन पर नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देइसके बाद महाराष्ट्र पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल ने उनसे कॉटेक्ट नंबर आदि मांगा।बेडेकर ने ट्वीट में कहा, "मुझे लगता है कि भारत में सम्मान पूर्ण तरह से आत्महत्या वैध नहीं है। ऐसा क्यों है? इसे वैध कराया जाना चाहिए, क्या आपको नहीं लगता?

मुंबई पुलिस की तत्परता व समय से हस्तक्षेप करने से गोरेगांव में रहने वाले एक व्यक्ति की जान बच गई। दरअसल, मुंबई में एक युवक ने ट्विटर पर पुलिस को टैग करते हुए कहा कि मैं खुदकुशी करने की सोच रहा हूं। इसकी सजा क्या होगी? पुलिस ने उससे कॉटेक्ट नंबर मांगते हुए कहा कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे युवक की काउंसलिंग कराया जिसके बाद उसने पुलिस को धन्यवाद कहा है। 

बता दें कि रविवार दोपहर, 39 वर्षीय, नीलेश बेडेकर ने मुंबई पुलिस को ट्वीट किया था कि वह आत्महत्या करना चाहता था और पूछा कि उसी के लिए क्या सजा होगी, क्योंकि उसे यह जानकारी किसी भी इंटरनेट के सर्च इंजन पर नहीं मिला है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल ने उनसे कॉटेक्ट नंबर आदि मांगा।

 द फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक,  बेडेकर ने अपनी संपर्क जानकारी ट्विटर पर साझा करने के बाद एक ट्वीट में कहा, “आप मेरे जीवन में क्या बदलाव करने जा रहे हैं? बस मुझे समय बताएं कि मुझे जेल में रहना होगा, अगर मैं नहीं मरा तो सजा क्या होगी।”  

बेडेकर ने ट्वीट में कहा, "मुझे लगता है कि भारत में सम्मान पूर्ण तरह से आत्महत्या वैध नहीं है। ऐसा क्यों है? इसे वैध कराया जाना चाहिए, क्या आपको नहीं लगता? अब से कुछ देर बाद असली खेल शुरू होगा, यदि बच गया तो मुझे बताओ कि मुझे कितने महीने जेल में रहना पड़ेगा। ”

इसके बाद जानकारी के आधार पर पुलिस इंस्पेक्टर महेश निवेतकर, कार्रवाई में जुट गए और बेडेकर से मिलने के बाद, उसे आत्महत्या करने के खिलाफ परामर्श दिया। अपनी मुलाकात के दौरान, निवेतकर ने बेडेकर से पूछताछ की कि किन कारणों से उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला किया। फिर वह उसे कुछ मेडिकल परीक्षणों के लिए पास के अस्पताल में ले गया। 

दरअसल, बेडेकर घरेलू मुद्दों का सामना कर रहा था और वह काफी दबाव में था, जिससे वह आत्महत्या का विचार कर रहा था। काउंसलिंग के बाद उन्हें जाने दिया गया और उनके परिवार से भी संपर्क किया गया। बाद में, मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि समस्याएं जीवन का एक हिस्सा है और इस तरह का कदम समस्या का समाधान नहीं है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई पुलिसमुंबईवायरल कंटेंटट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला