लाइव न्यूज़ :

लुधियाना में रोटी के लिए 2 भूखे लोगों के बीच हुई लड़ाई, एक ने दूसरे के गले पर चाकू से किया हमला

By अनुराग आनंद | Updated: February 17, 2021 11:04 IST

मंगलवार को एक बेघर व्यक्ति का कथित तौर पर सड़क पर रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के साथ खाने के लिए लड़ाई शुरू हो गई। इस झगड़े में एक शख्स ने दूसरे पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलुधियाना में सड़क किनारे रह रहे लोगों के बीच भोजन बांटने के लिए कुछ लोग आए थे, इसी दौरान खाना लेते समय दो भूखे लोगों के बीच लड़ाई हो गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे उपचार दिया गया।

लुधियाना: लुधियाना शहर में दो लोगों के बीच खाने को लेकर लड़ाई हुई, यह मामला इतना बढ़ा कि एक शख्स ने दूसरे के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना लुधियाना के ओल्ड सेशन कोर्ट चौक के पास हुई है। इस घटना में एक शख्स को गंभीर तौर पर चोटें आईं हैं।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, दोनों ही व्यक्ति बेघर है और खाने को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई। इस झगड़े में घायल हुए बेघर व्यक्ति की पहचान मनु के रूप में हुई है। घटना के बाद मनु को पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल ले जाया गया। करीब 40 साल के मनु ओल्ड सेशन कोर्ट चौक के पास फुटपाथ पर रहते हैं।

स्थानीय लोगों ने बेघर लोगों के बीच भोजन वितरित किया-

मंगलवार की सुबह, कुछ स्थानीय लोगों ने बेघर लोगों के बीच भोजन वितरित किया, जो इस इलाके में रहते थे। मनु और एक और बेघर आदमी जिसे नस्मा के रूप में पहचाना जाता है, इन दोनों ने भोजन लेने के लिए आपस में लड़ाई शुरू कर दी। लड़ाई ने एक अप्रत्याशित मोड़ तब ले लिया जब नस्मा ने मनु के गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट ने बताया कि स्थानीय लोगों ने किसी तरह से मनु को इस हमले से बचाया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया-

इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने उस शख्स को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे उपचार दिया गया। डिवीजन नंबर 8 पुलिस स्टेशन के एसएचओ, उप-निरीक्षक राजिंदरपाल सिंह ने कहा कि मनु का बयान दर्ज होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

भारत में भूख का मामला गंभीर स्तर पर पहुंचा-

भारत में भूखे लोगों का आंकड़ा बेहद गंभीर स्तर पर है। बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक सूचकांक में भारत का ग्लोबल हंगर इंडेक्स स्कोर 27.2 है। यह स्थिति गंभीर स्तर की मानी जाती है। दुनिया के 107 देशों में हुए इस सर्वेक्षण में भारत 94वें नंबर पर है, सूडान के साथ। अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में भारत से कमजोर पाकिस्तान (88), नेपाल (73), बांग्लादेश (75) और इंडोनेशिया (70) जैसे देशों को हंगर- इंडेक्स में भारत से ऊपर जगह मिली है। मतलब ये कि वहां हालात भारत से बेहतर हैं। 

टॅग्स :लुधियानाकेसफूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी