लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग ड्रग्स मामले में बोले एनसीबी प्रमुख, देश के लिए हानिकारक हो सकती थी शुद्ध गुणवत्ता वाली 50 किलो हीरोइन

By रुस्तम राणा | Updated: April 29, 2022 17:02 IST

एनसीबी प्रमुख ने बताया कि ड्रग माफियाओं के द्वारा अधिक हेरोइन बनाने और इसे वितरित करने के लिए मिलावट करने की तैयारी थी।

Open in App
ठळक मुद्देइसे वितरित करने के लिए मिलावट करने की तैयारी में थे ड्रग माफियाड्रग्स के विदेशी कनेक्शन के ऐंगल पर एनसीबी कर रही है जाँच पड़ताल

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के शाहीनबाग इलाके में बड़ी मात्रा में पाई गई हीरोइन मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के प्रमुख एसएन प्रधान ने शुक्रवार को यह बताया कि 50 किलो शुद्ध हेरोइन की जब्ती राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य भूमि पर सबसे बड़ी बरामदगी में से एक थी। 50 किलो शुद्ध गुणवत्ता वाली हेरोइन देश के लिए बहुत हानिकारक हो सकती थी। उन्होंने यह भी बताया कि ड्रग माफियाओं के द्वारा अधिक हेरोइन बनाने और इसे वितरित करने के लिए मिलावट करने की तैयारी थी। 

एनसीबी प्रमुख ने जांच को लेकर दी जानकारी

एनसीबी प्रमुख ने अब तक की जाँच को लेकर कहा, यह सिर्फ एक प्राप्त करने वाला नेटवर्क नहीं था बल्कि एक वितरण नेटवर्क भी था। आगे की जांच के बाद, हम यह पता लगाएंगे कि इसमें विदेशी देश शामिल हैं या नहीं। उस मार्ग के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी जिसके माध्यम से ड्रग्स की आपूर्ति की गई थी।

नार्को आतंकवाद से कनेक्शन होने का अंदेशा

इससे पहले एसएन प्रधान ने गुरुवार को यह बताया था कि शाहीन बाग इलाके में 100 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले का नार्को-आतंकवाद से कनेक्शन हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि इसका दुबई, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से कनेक्शन है। उन्होंने इस केस में और भी लोगों के शामिल होने की बा कही थी। 

एनसीबी ने शाहीन बाग से बरामद की थी 50 किलो हीरोइन

बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में बुधवार को एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो की उच्च गुणवत्ता वाली हीरोइन, 47 किलो संदिग्ध नशीला पदार्थ, कैश काउटिंग मशीन के अलावा 30 लाख ड्रग कैश सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की थी। साथ ही मामले एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है। बरामद की गई हीरोइन की कीमत 400 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। 

टॅग्स :नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)दिल्लीShaheen Bagh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो