लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार, विष्णु देव साय सरकार में नौ भाजपा विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 22, 2023 12:33 IST

Chhattisgarh Cabinet Expansion: मंत्री पद की शपथ लेने वालों में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविभागों पर बाद में निर्णय होने की संभावना है। साय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की संख्या बढ़कर 12 हो गई।छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली है। 

Chhattisgarh Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार में नौ भाजपा विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी विधायक रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप और लखनलाल देवांगन ने मंत्री पद की शपथ ली।

छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय मंत्रिमंडल विस्तारः 9 मंत्री शामिल

बृजमोहन अग्रवाल

रामविचार नेताम

दयालदास बघेल

केदार कश्यप

लखनलाल देवांगन

श्याम बिहारी जायसवाल

ओ पी चौधरी

टंक राम वर्मा

लक्ष्मी राजवाड़े।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे साय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की संख्या बढ़कर 12 हो गई। विभागों पर बाद में निर्णय होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने कहा, ‘‘जल्द ही विभागों का आवंटन भी कर दिया जाएगा। मंत्रिमंडल में एक और पद बाद में भरा जाएगा।’’ छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल में तीन सदस्य- मुख्यमंत्री साय और दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा हैं। उन्होंने 13 दिसंबर को शपथ ली थी।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 12 में से छह सदस्य-अरुण साव, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से होंगे। वहीं तीन अन्य सदस्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रामविचार नेताम और केदार कश्यप अनुसूचित जनजाति (एसटी) से होंगे।

राज्य मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति (एससी) से एक सदस्य दयालदास बघेल, वहीं सामान्य वर्ग से दो सदस्य विजय शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल होंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राजवाड़े मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला सदस्य होंगी। शुक्रवार को शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में अग्रवाल, नेताम, कश्यप और बघेल ने पिछली भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकारों में भी मंत्री के रूप में कार्य किया है।

वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए चौधरी के साथ ही वर्मा और राजवाड़े पहली बार के विधायक हैं तथा जायसवाल एव देवांगन दूसरी बार के विधायक हैं। मुख्यमंत्री साय केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा उप मुख्यमंत्री साव और शर्मा पहली बार के विधायक हैं। साव बिलासपुर से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।

शुक्रवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय सरकार में सरगुजा संभाग से चार, बिलासपुर संभाग से तीन, रायपुर और दुर्ग संभाग से दो-दो और बस्तर संभाग से एक सदस्य होंगे। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर भाजपा ने पांच वर्ष बाद सत्ता में वापसी की है। भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीट जीती हैं, जबकि कांग्रेस 35 सीट ही हासिल कर सकी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को एक सीट है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023BJPविष्णु देव साय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय