लाइव न्यूज़ :

जोमैटो ने रेस्टोरेंट के लिए शून्य कमीशन वाली योजना शुरू की

By भाषा | Updated: November 18, 2020 18:22 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर ऑनलाइन ऑर्डर लेकर रेस्टोरेंट से घर तक खाना पहुंचाने वाली सेवा जोमैटो ने बुधवार को कहा कि उद्योग को पटरी पर लाने में मदद करने के लिए उसने साझेदार रेस्टोरेंट के लिए शून्य कमीशन पर ऑर्डर पहुंचाने की पेशकश की है।

जोमैटो ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि खानपान कारोबार महामारी के चलते शुरुआती झटके के बाद अब रफ्तार पकड़ रहा है, लेकिन वृद्धि एक समान नहीं है।

ब्लॉग पोस्ट में कहा गया, ‘‘अपनी पिछली मध्य कोविड-19 रिपोर्ट में हमने लिखा था कि किस तरह महामारी के कारण शुरुआती झटके के बाद खानपान आर्डर कारोबार जोरदार वापसी कर रहा है। आज हम कोविड​​-19 से पहले के जीएमवी (सकल माल मूल्य) के मुकाबले 110 प्रतिशत पर हैं।’’

जोमैटो ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार खाद्य आपूर्ति सुरक्षित है और लोगों को खाद्य पैकेजिंग से डरना नहीं चाहिए।

ब्लॉग पोस्ट में आगे कहा गया, ‘‘हमने मार्च में लॉकडाउन की शुरुआत से अब तक 13 करोड़ से अधिक ऑर्डर पहुंचाए हैं, और खानपान और इसकी पैकिंग के जरिए कोविड-19 संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।’’

इसमें आगे कहा गया कि संकेत उत्साहजनक हैं, लेकिन यह वृद्धि एक समान नहीं है और खाद्य सेवा उद्योग अभी भी पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सका है।

ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक इस क्षेत्र को कोविड-19 से पहले के स्तर पर वापस लाने के लिए अभी भी मदद की जरूरत है और इस दिशा में जोमैटो हरसंभव प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?