लाइव न्यूज़ :

साल 2025ः मैक्सिको सिटी के बाद बेंगलुरु?, दुनिया में दूसरा सबसे अधिक यातायात भीड़भाड़ वाला शहर, 74.4 प्रतिशत, 4.2 किमीकी दूरी 15 मिनट में तय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 19:04 IST

पुणे 71.1 प्रतिशत यातायात भीड़भाड़ के साथ पांचवें स्थान पर रहा। मुंबई 63.2 प्रतिशत के साथ 18वें स्थान पर, नयी दिल्ली 60.2 फीसदी के साथ 23वें स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता 58.9 प्रतिशत के साथ 29वें स्थान पर है।जयपुर 58.7 फीसदी के साथ 30वें स्थान पर है।चेन्नई 58.6 प्रतिशत के साथ 30वें स्थान पर रहा।

बेंगलुरुः भारत का सूचना एवं प्रौद्योगिकी केंद्र बेंगलुरु वर्ष 2025 में विश्व स्तर पर दूसरा सबसे अधिक यातायात भीड़भाड़ वाला शहर रहा, जहां औसत यातायात भीड़भाड़ का स्तर 74.4 प्रतिशत रहा। यह जानकारी नीदरलैंड स्थित ‘लोकेशन टेक्नोलॉजी’ कंपनी ‘टॉमटॉम’ के आंकड़ों से मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘टॉमटॉम’ के वर्ष 2025 से संबंधित ‘ट्रैफिक इंडेक्स’ में मैक्सिको सिटी को शीर्ष स्थान पर रखा गया है, उसके बाद बेंगलुरु और डबलिन (आयरलैंड) का स्थान है। यह सूचकांक दुनिया भर के शहरों का मूल्यांकन औसत यात्रा समय और यातायात भीड़भाड़ के स्तर के आधार पर करता है।

जिससे उच्च गुणवत्ता वाला, सार्वजनिक रूप से सुलभ डेटा उपलब्ध होता है। बेंगलुरु में पिछले वर्ष की तुलना में औसत यातायात भीड़भाड़ का स्तर 1.7 प्रतिशत अंक बढ़ गया। चालकों ने औसतन 4.2 किलोमीटर की दूरी 15 मिनट में तय की, जबकि 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 36 मिनट और नौ सेकंड का समय लगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यस्त समय के दौरान गाड़ियों की औसत गति घटकर 13.9 किमी प्रति घंटा हो गई। इसके अलावा, रिपोर्ट में 17 मई को शहर का सबसे खराब यात्रा दिवस बताया गया है, जिस दिन यातायात भीड़भाड़ का स्तर 101 प्रतिशत तक पहुंच गया था। उस दिन शाम छह बजे भीड़भाड़ का स्तर बढ़कर 183 प्रतिशत हो गया, जिससे 15 मिनट में तय की जाने वाली दूरी घटकर मात्र 2.5 किलोमीटर रह गई। बेंगलुरु के अलावा, छह अन्य भारतीय शहर वैश्विक स्तर पर शीर्ष 35 नगरों में शामिल हैं।

पुणे 71.1 प्रतिशत यातायात भीड़भाड़ के साथ पांचवें स्थान पर रहा। इसके बाद मुंबई 63.2 प्रतिशत के साथ 18वें स्थान पर, नयी दिल्ली 60.2 फीसदी के साथ 23वें स्थान पर, कोलकाता 58.9 प्रतिशत के साथ 29वें स्थान पर, जयपुर 58.7 फीसदी के साथ 30वें स्थान पर और चेन्नई 58.6 प्रतिशत के साथ 30वें स्थान पर रहा।

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकTraffic Policeट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Advisory: दिल्ली-लोनी रोड पर सफर करने वाले ध्यान दें! अगले 15 दिन क्यों रहेगा ट्रैफिक प्रभावित? जानें वजह

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?