लाइव न्यूज़ :

विश्वबैंक ने जारी की कारोबार सुगमता की संशोधित रैंकिंग, चीन का स्थान सात अंक नीचे खिसका

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर विश्वबैंक ने आंकड़ों में अनियमिता की समीक्षा के बाद कारोबार सुगमता की संशोधित रैकिंग जारी की है। विश्वबैंक ने शुक्रवार को कहा कि 2018 की सूची में चीन का स्थान सात अंक नीचे होना चाहिए था।

चीन के अलावा विश्वबैंक ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अजरबेजान की रैकिंग में भी संशोधन किया है।

विश्वबैंक ने पिछली कुछ रपटों के आंकड़ों में अनियमिता की समीक्षा के बाद बदलाव के चलते अगस्त में कारोबार सुगमता रैकिंग की रपटों के प्रकाशन पर रोक लगा दी थी।

विश्वबैंक ने 16 दिसंबर को एक बयान में कहा कि आंकड़ों में अनियमिता की समीक्षा के बाद चार देश चीन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और अजरबेजान की रैकिंग में सुधार की जरूरत पड़ी।

कारोबार सुगमता रैकिंग 2018 में कारोबार शुरू करने, ऋण प्राप्त करने और कर चुकाने के संकेतकों के आंकड़ों में अनियमितताओं के शामिल रहते चीन को 65.3 अंक दिया गया था। उस रपट में चीन की वैश्विक रैकिंग 78 थी। उसकी 2017 की रैकिंग की भी यही थी।

अनियमिताओं की समीक्षा के बाद 2018 की रैकिंग में चीन को 64.5 अंक हासिल हुए। इस तरह उसकी वैश्विक रैकिंग सात अंक गिरकर 85 रही।

समीक्षा के बाद संयुक्त अरब अमीरात की रैकिंग 16 पर अपरिवर्तित रही। जबकि सऊदी अरब की 62 से घटकर 63 हो गयी और अजरबेजान की 34 से सुधरकर 28 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम