लाइव न्यूज़ :

निवेश आवेदनों पर विचार करते समय निवेशकों के दृष्टिकोण से विचार जरूरी : आयुक्त

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:55 IST

Open in App

जयपुर, सात जनवरी राजस्‍थान की निवेश आयुक्त अर्चना सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में निवेश के माहौल को सुधारने की दिशा में लगातार काम कर रही है और 'वन स्टॉप शॉप' (ओएसएस) के माध्यम से अपने 14 विभागों और उपक्रमों को एक साथ लेकर आई है, ताकि निवेश संबंधी प्रस्तावों को तेजी से निपटाया जा सके।

सिंह ने बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में कहा ‘‘राज्य सरकार प्रदेश में निवेश के माहौल को सुधारने की दिशा में लगातार काम कर रही है। विभाग स्तर पर भी किसी भी आवेदन पर विचार करते समय निवेशकों के दृष्टिकोण पर विचार करना चाहिए।’’

एक बयान में उन्होंने कहा, ‘‘ ओएसएस के प्रावधानों और उद्देश्यों के प्रति अधिकारियों को अपने विभाग में भी और आवेदकों के बीच भी जागरूकता पैदा करने का प्रयास करना चाहिए।’’

निवेश संवर्द्धन ब्यूरो के तहत स्थापित ओएसएस में शहरी विकास और आवास, राजस्व, ऊर्जा, पर्यावरण, चिकित्सा और स्वास्थ्य, स्थानीय स्वशासन, उद्योग, पीएचईडी, श्रम, पर्यटन, कारखाने और बॉयलर निरीक्षण, सार्वजनिक निर्माण, रीको और उपभोक्ता मामलों के विभागों से अधिकारी नामित किए गए हैं। राज्य में निवेश संबंधी अधिकांश प्रस्ताव इन विभागों से ही संबंधित हैं या इन विभागों में ही अनुमोदन और मंजूरी पर निर्भर हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही निवेश संबंधी सभी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए एक पोर्टल भी शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम