लाइव न्यूज़ :

Amazon referral fee: क्या है ‘रेफरल’ शुल्क?, अमेजन इंडिया ने 300 रुपये से कम कीमत वाले 1.2 करोड़ से अधिक उत्पादों पर नहीं लेगा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2025 07:29 IST

Amazon referral fee: अमेजन इंडिया के बिक्री साझेदार (सेवा) के निदेशक अमित नंदा ने कहा, ‘‘ करोड़ों उत्पादों पर रेफरल शुल्क समाप्त कर और शिपिंग लागत कम कर हम विक्रेताओं के लिए अमेजन डॉट इन पर बिक्री को और अधिक आकर्षक बना रहे हैं। यह पहल अमेजन पर विक्रेताओं की वृद्धि का समर्थन करती है..।’’

Open in App
ठळक मुद्देसुनिश्चित करते हैं कि वे लाभ हमारे विक्रेताओं और ग्राहकों तक पहुंचे।रसोई उत्पाद और पालतू पशु उत्पाद आदि पर लागू होगा।सेवाओं का उपयोग करने वाले विक्रेताओं के लिए एक नई ‘फ्लैट’ दर भी पेश की है।

Amazon referral fee: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने उसके मंच पर 300 रुपये से कम कीमत वाले 1.2 करोड़ से अधिक उत्पादों पर ‘रेफरल’ शुल्क नहीं लेने की घोषणा की। ‘रेफरल’ शुल्क एक तरह का ‘कमीशन’ है जो विक्रेता प्रत्येक बेचे गए उत्पाद के लिए अमेजन को देते हैं। कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस कदम का मकसद छोटे व्यवसायों का समर्थन करना और अमेजन पर विक्रेताओं की वृद्धि को बढ़ावा देना है। अमेजन इंडिया के बिक्री साझेदार (सेवा) के निदेशक अमित नंदा ने कहा, ‘‘ करोड़ों उत्पादों पर रेफरल शुल्क समाप्त कर और शिपिंग लागत कम कर हम विक्रेताओं के लिए अमेजन डॉट इन पर बिक्री को और अधिक आकर्षक बना रहे हैं। यह पहल अमेजन पर विक्रेताओं की वृद्धि का समर्थन करती है..।’’

 

नंदा ने कहा, ‘‘ जैसे-जैसे हम अपने परिचालन में दक्षता हासिल करते हैं, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि वे लाभ हमारे विक्रेताओं और ग्राहकों तक पहुंचे।’’ शून्य ‘रेफरल’ शुल्क 135 उत्पाद श्रेणियों जैसे परिधान, जूते, फैशन आभूषण, किराना, घरेलू सजावट व साज-सज्जा, सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने, रसोई उत्पाद और पालतू पशु उत्पाद आदि पर लागू होगा।

अमेजन ने ‘ईजी शिप’ और ‘सेलर फ्लेक्स’ जैसी बाह्य पूर्ति सेवाओं का उपयोग करने वाले विक्रेताओं के लिए एक नई ‘फ्लैट’ दर भी पेश की है। बयान के अनुसार, राष्ट्रीय शिपिंग दरें अब 77 रुपये से घटकर 65 रुपये से शुरू होती हैं। ‘फ्लैट’ दर शिपिंग एक मूल्य निर्धारण मॉडल है, जिसमें निर्धारित सीमा के भीतर, पैकेजों के वजन, आकार या दूरी पर ध्यान दिए बिना शिपिंग के लिए एक निश्चित लागत ली जाती है।

वहीं ‘ईजी शिप’ एक आपूर्ति माध्यम है, जहां अमेजन विक्रेताओं के स्थान से पैकेज एकत्र करता है और उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाता है। ‘सेलर फ्लेक्स’ के हिस्से के तहत अमेजन विक्रेताओं के गोदाम के एक हिस्से को अमेजन पूर्ति केंद्र के रूप में रखता है।

इसके अलावा, अमेजन ने एक किलोग्राम से कम वजन वाले हल्के सामानों पर ‘हैंडलिंग’ शुल्क में 17 रुपये तक की कटौती की है, जिससे विक्रेताओं द्वारा भुगतान किया जाने वाला शुल्क कम हो गया है। कंमनी ने कहा कि ये संशोधित शुल्क सात अप्रैल से लागू होंगे। अमेजन के ‘मार्केटप्लेस’ पर 16 लाख से अधिक विक्रेता हैं।

टॅग्स :अमेजनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?