लाइव न्यूज़ :

पश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2026 17:14 IST

West Asia crisis: सरकार ने मिट्टी के तेल (केरोसिन) की आपूर्ति भी बढ़ाई है और जमाखोरी व कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज की है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यों में अफवाहों के कारण लोगों ने घबराकर ज्यादा खरीदारी की।फिलहाल किसी तरह की कमी की सूचना नहीं है।मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन जोड़े गए हैं।

नई दिल्लीः होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बीच सरकार ने देश में ईंधन और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कदम तेज कर दिए हैं। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराकर ज्यादा खरीदारी से बचने की अपील की है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बयान में कहा कि देश में रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता भी पूरे देश में पर्याप्त है और पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुछ राज्यों में अफवाहों के कारण लोगों ने घबराकर ज्यादा खरीदारी की।

जिससे कुछ पेट्रोल पंप पर भीड़ और बिक्री में अचानक बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, देश के सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। साथ ही डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर शुल्क भी लगाया गया है।

गैस क्षेत्र में घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। पाइप से मिलने वाली गैस (पीएनजी) और सीएनजी के लिए 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, जबकि उद्योगों को उनकी सामान्य जरूरत का करीब 80 प्रतिशत गैस मिल रही है। उर्वरक कारखानों को 70-75 प्रतिशत गैस दी जा रही है और अतिरिक्त एलएनजी की व्यवस्था भी की जा रही है।

मंत्रालय ने कहा कि शहरों में गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार तेज किया जा रहा है और एलपीजी की जगह पीएनजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन जोड़े गए हैं। बयान में कहा गया कि एलपीजी की आपूर्ति पर अंतरराष्ट्रीय हालात का असर पड़ा है, लेकिन फिलहाल किसी तरह की कमी की सूचना नहीं है।

रोजाना 55 लाख से अधिक सिलेंडर की डिलिवरी हो रही है और दुरुपयोग रोकने के लिए सख्ती बढ़ाई गई है। मंत्रालय ने बताया कि व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और इसमें होटल, खानपान सेवाओं और जरूरी उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार ने मिट्टी के तेल (केरोसिन) की आपूर्ति भी बढ़ाई है और जमाखोरी व कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज की है।

हाल ही में करीब 2,900 छापे मारे गए और लगभग 1,200 सिलेंडर जब्त किए गए। बयान में कहा गया कि राज्यों को निगरानी बढ़ाने, रोजाना जानकारी देने, अफवाहों पर रोक लगाने और गैस से जुड़े ढांचे के काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की अनावश्यक खरीदारी से बचें।

टॅग्स :एलपीजी गैसनरेंद्र मोदीईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?