लाइव न्यूज़ :

कामगारों का कल्याण महत्वपूर्ण, सरकार स्त्री-पुरूष समानता, जीवन सुगम बनाने पर कर रही काम: यादव

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि असंगठित और संगठित दोनों क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों का कल्याण महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार स्त्री-पुरुष समानता, जीवन को सुगम बनाने के साथ कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने मुख्य श्रम आयुक्त (केन्‍द्रीय) का एक नया प्रतीक चिह्न जारी करने के मौके पर यह बात कही। वर्ष 1945 में स्थापित इस संगठन को केन्‍द्रीय औद्योगिक संबंध मशीनरी (सीआईआरएम) के रूप में भी जाना जाता है।

इस मौके पर श्रम और रोजगार राज्यमंत्री रामेश्वर तेली भी मौजूद थे।

इस अवसर पर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार स्त्री-पुरुष समानता और सुगमतापूर्ण जीवन के साथ-साथ कारोबार सुगमता सुनिश्चित कर रही है।

उन्‍होंने कहा कि नई श्रम संहिता मुख्य रूप से असंगठित श्रमिकों के साथ-साथ संगठित श्रमिकों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के प्रावधान लागू करने के लिए सीएलसी संगठन की जिम्मेदारी को बढ़ाएगी। उन्‍होंने कहा कि न केवल असंगठित कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, उनका जीवन और काम करने का माहौल भी सुरक्षित रहे।

यादव ने कहा, ‘‘नई श्रम संहिताएं नियोक्ताओं को शिक्षित करके कानून का पालन करने और कल्याण, सुरक्षा तथा स्वास्थ्य प्रावधानों के बारे में श्रमिकों के बीच जागरूकता लाने के लिए अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रदान करती हैं।’’

ई-श्रम पोर्टल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले असंगठित श्रमिकों के आंकड़े उपलब्ध नहीं थे। अब सरकार ने ई-श्रम पोर्टल शुरू किया है और कम अवधि में असंगठित क्षेत्र के 4 करोड़ से अधिक कामगारों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती