लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूडीएफसी से राजस्थान में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी: कलराज मिश्र

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:44 IST

Open in App

जयपुर, सात जनवरी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेलवे के वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के न्यू रेवाड़ी- न्यू मदार खंड की शुरुआत पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे राजस्थान में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। गहलोत ने भिवाड़ी में माल ढुलाई को समर्पित गलियारे (डीएफसी) का स्टेशन बनाने की मांग भी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए डब्ल्यूडीएफसी के 306 किलोमीटर लंबे न्यू रेवाड़ी- न्यू मदार खंड को राष्ट्र को समर्पित किया और न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ के लिए विश्व के पहले डबल स्टैक लांग हाल कंटेनर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्यपाल मिश्र भी कार्यक्रम से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि इस नए रेल मालवाहन गलियारे के खुल जाने से देश का पश्चिमी और पूर्वी मालवाहन गलियारा एक दूसरे से जुड़ेगा ही नहीं बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी बेहद महत्वपूर्ण कदम होगा।

उन्होंने कहा कि इससे राजस्थान में अधिक तेजी से औद्योगिक विकास होगा और कृषि उत्पादों को भी नए बाजार मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे अजमेर का गुलाब, किशनगढ़ का मार्बल, राजस्थान के बाजरा, सरसों आदि फसलों का और अधिक प्रभावी ढंग से देश-विदेश में विपणन हो सकेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भिवाड़़ी़ में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग करते हुए कहा ‘‘नीमराणा के भिवाड़ी में अपनी तरह का अनूठा जापानी जोन है जहां जापानी निवेश हो रहा है। वहां लगभग 6,521 औद्योगिक इकाइयां हैं और भिवाड़ी में अगर रेलवे स्टेशन बनता है तो मैं समझता हूं उसका लाभ आने वाले वक्त में हमें मिल सकेगा।’’

उन्होंने कहा कि सलारपुर औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में है, वहां डीएफसी का स्टेशन बनना चाहिये। इसके साथ ही गहलोत ने राज्य की उन स्‍वीकृत परियोजनाओं को ‍फिर शुरू करने की मांग की जो किन्हीं कारणों से बंद हो गई थी। गहलोत ने कहा कि ‘‘मैं चाहूंगा जो परियोजनाएं पहले से मंजूर हैं, शुरू हो चुकी थीं लेकिन किन्हीं कारणों से बंद हो गयीं उनको आप प्राथमिकता दें और पुनः शुरू करवाएं।’

उन्होंने कहा कि अगर जैसलमेर-बाड़मेर को मुंद्रा और कांडला बंदरगाह से जोड़ने के लिए नई रेल लाइन का काम शुरू होता हैं तो यह उचित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?