लाइव न्यूज़ :

सितंबर तिमाही में वोडाफोन आइडिया को 7,144.6 करोड़ रुपये का घाटा

By भाषा | Updated: November 12, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) को 30 सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कुल 7,144.6 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 7,218.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

जुलाई-सितंबर 2021 के दौरान कंपनी की कुल एकीकृत आय लगभग 13 प्रतिशत गिरकर 9,406.4 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 10,791.2 करोड़ रुपये थी।

30 सितंबर, 2021 तक वीआईएल पर कुल ऋण 1,94,780 करोड़ रुपये था। इसमें 1,08,610 करोड़ रुपये की स्थगित स्पेक्ट्रम भुगतान देनदारी, 63,400 करोड़ रुपये की समायोजित सकल राज्य (एजीआर) देनदारी के अलावा बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिया गया 22,770 करोड़ रुपये का कर्ज शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू