लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आइडिया ने स्पेक्ट्रम भुगतान में चार साल की मोहलत का विकल्प चुना

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर वोडाफोन आइडिया ने बुधवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने दूरसंचार क्षेत्र के लिए राहत पैकेज के तहत सरकार द्वारा स्पेक्ट्रम भुगतान पर दी जा रही चार साल की मोहलत का लाभ उठाने को मंजूरी दे दी है।

दूरसंचार कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दूरसंचार विभाग की अधिसूचना में दिए गए अन्य विकल्पों पर निदेशक मंडल द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर विचार किया जाएगा।

वोडाफोन आइडिया ने कहा, ‘‘... हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के निदेशक मंडल ने दूरसंचार विभाग द्वारा कंपनी को जारी 14 अक्टूबर 2021 की अधिसूचना के अनुसार, कंपनी की स्पेक्ट्रम नीलामी की किस्तों को चार साल (अक्टूबर 2021 से सितंबर 2025) की अवधि के लिए स्थगित करने के विकल्प को चुनने को मंजूरी दे दी है।’’

दूरसंचार क्षेत्र के लिए हाल ही में घोषित बड़े सुधारों के अनुरूप, सरकार ने पिछले सप्ताह भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो सहित दूरसंचार कंपनियों को पत्र लिखकर 29 अक्टूबर तक यह बताने के लिए कहा था कि क्या वे चार साल के बकाया स्थगन का विकल्प चुनेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती