लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आइडिया का 5जी परीक्षण में 3.7 जीबीपीएस की गति हासिल करने का दावा

By भाषा | Updated: September 19, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने रविवार को दावा किया कि पुणे में 5जी परीक्षण के दौरान उसने 3.7 गीगाबिट प्रति सेकेंड (जीबीपीएस) की सर्वोच्च गति हासिल की है, जो भारत में किसी भी दूरसंचार सेवाप्रदाता द्वारा हासिल की गयी सबसे तेज गति है।

कंपनी ने गांधीनगर और पुणे में मिड-बैंड स्पेक्ट्रम में 1.5 जीबीपीएस डाउनलोड की गति दर्ज करने का भी दावा किया है।

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने वीआई (वोडाफोन आइडिया) को 5जी नेटवर्क परीक्षणों के लिए पारंपरिक 3.5 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड के साथ-साथ 26 गीगाहर्ट्ज (जीएचजेड) जैसे हाई फ्रीक्वेंसी बैंड आवंटित किए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "वीआई ने पुणे शहर में क्लाउड कोर, नयी पीढ़ी के ट्रांसपोर्ट और रेडियो एक्सेस नेटवर्क के एंड-टू-एंड कैप्टिव नेटवर्क के लैब सेट-अप में अपना 5G परीक्षण तैनात किया है।"

इसमें कहा गया, "इस परीक्षण में, वीआई ने एमएमवेव (मिलीमीटर वेव) स्पेक्ट्रम बैंड पर बहुत कम विलंबता के साथ 3.7 जीबीपीएस से अधिक की सर्वोच्च गति हासिल की है।"

दूरसंचार विभाग ने इस साल मई में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन तथा बाद में एमटीएनएल के आवेदनों को मंजूरी दी थी। उन्हें दूरसंचार उपकरण निर्माताओं - एरिक्सन, नोकिया, सैमसंग और सी-डॉट के साथ छह महीने के परीक्षण के लिए मंजूरी दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?