लाइव न्यूज़ :

वाहन मालिकों के संघ का सरकार से डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को तुरंत रोकने का अनुरोध

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली 26 जून ऑल इंडिया कन्फेडरेशन ऑफ गुड्स व्हीकल ओनर्स एसोसिएशन (एआईसीजीवीओए) ने केंद्र सरकार से डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को तुरंत रोकने और परिवहन क्षेत्र के वाहन चालकों एवं श्रमिकों का प्राथमिकता के आधार पर कोरोना टीकाकरण करने का अनुरोध किया है।

एआईसीजीवीओए ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में कोविड-19 के प्रभाव के कारण नुकसान का अनुमान लगाने और सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए व्यापक अध्ययन करने की मांग की है।

एआईसीजीवीओए ने कहा, ‘‘सबसे पहले सरकार को डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगानी चाहिए। साथ ही परिवहन क्षेत्र के वाहन चालकों और कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना रोकथाम टीका लगाना चाहिए।’’

संघ ने सरकार से चालू वित्त वर्ष के लिए टोल शुल्क, सड़क कर, राज्य कर और अन्य विविध करों में छूट की घोषणा करने का भी आग्रह किया है।

एआईसीजीवीओए ने कहा, ‘‘यदि सरकार द्वारा सड़क कर, बीमा, चालक का न्यूनतम वेतन और वाहन विनिर्माताओं द्वारा वाहन की परिचालन क्षमता तय की जा सकती है, तो सरकार कम से कम मोटर वाहन अधिनियम की धारा 67 के अनुसार न्यूनतम माल भाड़ा भी तय कर सकती है।’’

संघ ने सरकार से ऐसे बड़े सुधार और छूट की भी मांग की और कहा कि इसके बना ट्रक आपरेटरों के लाभ में गिरावट नहीं थमेगी।

मूल्यवर्धित कर (वैट) और भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं। सबसे अधिक इस्तेमाल वाला ईंधन डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के साथ ओडिशा में कुछ स्थानों पर 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस