लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Assembly Budget Session 2023: किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था को लेकर सपा विधायकों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2023 16:07 IST

Uttar Pradesh Assembly Budget Session 2023: महासचिव शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में विधानसभा के प्रवेश द्वार के नजदीक धरना प्रदर्शन किया और कानून व्यवस्था तथा किसानों से संबंधित समस्याओं को उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यवाही संचालित हो ताकि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठा सके।परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सपा विधायकों को हटाने की कोशिश की।सपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर विधान भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।

पूर्वाह्न 11 बजे बजट सत्र की शुरुआत से पहले सपा विधायकों ने पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में विधानसभा के प्रवेश द्वार के नजदीक धरना प्रदर्शन किया और कानून व्यवस्था तथा किसानों से संबंधित समस्याओं को उठाया। यादव ने संवाददाताओं से कहा कि सपा चाहती है कि सदन की कार्यवाही संचालित हो ताकि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठा सके।

इस दौरान परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सपा विधायकों को हटाने की कोशिश की। इस बीच उनकी मौके पर मौजूद कुछ मीडिया फोटोग्राफरों से धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के धरना-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

मौर्य ने कहा ‘‘उनके जो भी मुद्दे हैं उन्हें लेकर सदन में आना चाहिए ताकि उन पर चर्चा हो सके। सरकार इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।’’ शिवपाल सिंह यादव द्वारा सपा के धरना प्रदर्शन की अगुवाई किए जाने के सवाल पर मौर्य ने कहा ‘‘चाहे शिवपाल हों या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, या फिर उनका पूरा परिवार ही क्यों ना धरने पर बैठ जाए, इसका कोई खास मतलब नहीं है। हम विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उसी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।’’

टॅग्स :यूपी बजटउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?