लाइव न्यूज़ :

एयरबस-बोइंग व्यापार विवाद को समाप्त करने के लिए अमेरिका, ईयू में सहमति बनी

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:57 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 15 जून (एपी) अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रतिद्वंद्वी विमान विनिर्माता कंपनियों बोइंग और एयरबस के सब्सिडी विवाद पर मंगलवार को सहमति बन गई। अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दोनों पक्ष में अरबों डॉलर के दंडात्मक शुल्क को चरणबद्ध तरीके से हटाने पर सहमति बनी है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद का केंद्र बने शुल्कों को निलंबित रखने के लिए पांच साल के करार पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी कंपनियां यूरोप की कंपनियों के साथ उचित तरीके से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगी, तो इन शुल्कों को दोबारा लागू किया जा सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात के बीच ताई ने कहा कि आज की घोषणा से दोनों पक्षों के संबंधों में लंबे समय की अड़चन को दूर कर लिया गया है। ‘‘अब नजदीकी सहयोगियों के साथ लड़ने के बजाय अंतत: हम साझा जोखिम के लिए एक साथ आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!