लाइव न्यूज़ :

यूएस चैंबर्स ने एच-1बी कोटा दोगुना करने की मांग की

By भाषा | Updated: June 22, 2021 12:14 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 जून यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने अमेरिका में कुशल और पेशेवर कर्मचारियों की भारी कमी को दूर करने के लिए बाइडन प्रशासन और संसद से एच-1बी वीजा की संख्या को दोगुना करने और ग्रीन कार्ड के लिए प्रत्येक देश का कोटा खत्म करने का आग्रह किया है।

एच1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है जिसकी मदद से अमेरिकी कंपनियां सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत वाले विशिष्ट पेशों में विदेशी कर्मियों को नौकरियों पर रखती हैं। प्रौद्योगिकी कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों लोगों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर करती है।

यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा इस महीने शुरू किए गए अमेरिका वर्क्स अभियान के तहत एच-1बी कोटा बढ़ाने की मांग की जा रही है। यह कोटा इस समय 65,000 और अमेरिका में उच्च शिक्षा पाने वालों के लिए अतिरिक्त 20,000 है।

यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और सीईओ सुजैन क्लार्क ने कहा, ‘‘हम एक महान अमेरिकी पुनरुत्थान की दहलीज पर खड़े हैं और ऐसे में कुशल कामगारों की कमी देश भर में उद्यमियों की राह रोक रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती