लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने चीन की शीर्ष चिप निर्माता कंपनी को ‘ब्लैकलिस्ट’ किया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 22:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 दिसंबर अमेरिका ने चीन की शीर्ष चिप निर्माता कंपनी को ‘ब्लैकलिस्ट’ (काली सूची) कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के इस कदम के बाद सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इंटरनेशनल कॉर्प (एसएमआईसी) की आधुनिक अमेरिकी प्रौद्योगिकी तक पहुंच सीमित हो जाएगी।

अमेरिका ने यह कदम कंपनी के चीन की सेना के साथ कथित संबंधों की वजह से उठाया है।

वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने कहा, ‘‘हम अमेरिकी प्रौद्योगिकी की अनुमति प्रतिकूल सेना के निर्माण में मदद के लिए नहीं देंगे।’’ उन्होंने कहा कि इस वजह से एसएमआईसी को अमेरिका सरकार की काली सूची में डाला गया है।

एसएमआईसी ने इससे पहले कहा था कि उसका चीन की सरकार के साथ कोई संबंध नहीं है।

वाणिज्य मंत्रालय चीन की सेना को समर्थन और चीन की सरकार से संबंध के लिए 60 से अधिक कंपनियों को काली सूची में डाल रहा है। हालांकि, इन कंपनियों में एसएमआईसी सबसे बड़ा नाम है।

इस कार्रवाई का मतलब है कि अमेरिकी कंपनियों को एसएमआईसी को जटिल प्रौद्योगिकी बेचने के लिए लाइसेंस लेने की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट