लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी प्रशासन ने टिकटॉक, वीचैट पर रोक लगाने की कोशिश से जुड़ा ट्रंप का आदेश ठंड बस्ते में डाला

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:13 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ जून (एपी) अमेरिकी प्रशासन ने चीन की लोकप्रिय ऐप टिकटॉक और वीचेट पर रोक लगाने की दिशा में की गई पहल से संबंधित पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेशों को वापस ले लिया और चीन के इन ऐप्लिकेशन से संबंधित राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों की पहचान करने के लिए खुद समीक्षा करने का फैसला किया है।

व्हाइट हाउस के एक नये कार्यकारी आदेश में वाणिज्य विभाग को चीन द्वारा निर्मित, नियंत्रित या आपूर्ति किए जाने वाले ऐप से जुड़े लेन-देन का "प्रमाण आधारित" विश्लेषण करने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारी खासतौर पर उन ऐप्लिकेशन को लेकर चिंतित है जो लोगों के निजी डेटा जमा करते हैं और जिनके चीनी सेना या खुफिया गतिविधियों से संबंध हैं।

अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार विभाग अमेरिकियों के आनुवंशिक या निजी स्वास्थ्य सूचना की बेहतर सुरक्षा के तरीकों को लेकर सिफारिशें भी देगा और चीन या दूसरे विरोधी देशों से जुड़े कुछ सॉफ्टवेयर ऐप्लिकेशन के खतरों पर ध्यान देगा।

जो बाइडेन प्रशासन के इस फैसले से अमेरिका की उस मौजूदा चिंता का पता चलता है कि चीन से जुड़े लोकप्रिय ऐप के पास अमेरिकियों के निजी डेटा हो सकते हैं।

गौरतलब है कि ट्रंप ने 2020 के मध्य में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की कोशिशें की थीं लेकिन अमेरिकी अदालतों ने उनपर रोक लगा दी और उसके बाद राष्ट्रपति चुनाव की वजह से टिकटॉक का मुद्दा चर्चाओं से गायब हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?