लाइव न्यूज़ :

Uday Kotak Kotak Mahindra Bank: उदय कोटक के बाद कौन?, उत्तराधिकारी की दौड़ में दो लोग शामिल, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2023 20:24 IST

Uday Kotak Kotak Mahindra Bank: कोटक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा था, ‘‘कोटक महिंद्रा बैंक का उत्तराधिकार मेरे दिमाग में सबसे महत्वपूर्ण है। इसकी वजह यह है कि हमारे चेयरमैन, खुद मुझे और संयुक्त प्रबंध निदेशक को साल के अंत तक पद छोड़ना होगा। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देनए मुखिया को एक जनवरी, 2024 या उसके पहले अपना कार्यभार संभालना होगा। निजी क्षेत्र के इस बैंक के नए मुखिया की नियुक्ति पर कोई फैसला करेगा।दीपक गुप्ता 31 दिसंबर, 2023 तक अंतरिम तौर पर बैंक के एमडी एवं सीईओ का दायित्व निभाते रहेंगे।

Uday Kotak Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पद से संस्थापक उदय कोटक के अलग होने के बाद कंपनी के दो पूर्णकालिक निदेशक के वी एस मणियन एवं शांति एकंबरम इस शीर्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।

कोटक ने अपना कार्यकाल समाप्त होने से चार महीने पहले ही एक सितंबर को कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी एवं सीईओ का पद छोड़ दिया है। बैंक के एमडी एवं सीईओ पद से हटने के बाद कोटक बैंक के गैर-कार्यकारी निदेशक बन गए हैं। उनकी बैंक में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नए मुखिया को एक जनवरी, 2024 या उसके पहले अपना कार्यभार संभालना होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही निजी क्षेत्र के इस बैंक के नए मुखिया की नियुक्ति पर कोई फैसला करेगा। हालांकि, शीर्ष पद पर कोई फैसला न होने तक बैंक के संयुक्त प्रबंध निदेशक दीपक गुप्ता 31 दिसंबर, 2023 तक अंतरिम तौर पर बैंक के एमडी एवं सीईओ का दायित्व निभाते रहेंगे।

हालांकि, गुप्ता की इस नियुक्ति को आरबीआई की मंजूरी मिलनी अभी बाकी है। कोटक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा था, ‘‘कोटक महिंद्रा बैंक का उत्तराधिकार मेरे दिमाग में सबसे महत्वपूर्ण है। इसकी वजह यह है कि हमारे चेयरमैन, खुद मुझे और संयुक्त प्रबंध निदेशक को साल के अंत तक पद छोड़ना होगा। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हूं।’’

कोटक ने इस बदलाव की शुरुआत सीईओ पद स्वेच्छा से छोड़ने की घोषणा के साथ की थी। उन्होंने कहा कि था कि बैंक को प्रस्तावित उत्तराधिकारी के नाम पर आरबीआई की मंजूरी मिलने का इंतजार है। कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक कोटक ने एक बार कहा था, ‘‘मैंने जेपी मॉर्गन और गोल्डमैन साक्स जैसे संस्थानों को वित्तीय जगत पर दबदबा बनाते हुए देखा था।

भारत में भी ऐसी एक संस्था बनाने का सपना देखा था। मैंने इसी सपने के साथ 38 साल पहले तीन कर्मचारियों के साथ कोटक महिंद्रा की शुरुआत की थी।’’ उन्होंने कहा था कि कोटक महिंद्रा बैंक अब एक प्रतिष्ठित बैंक एवं वित्तीय संस्थान है जो भरोसे और पारदर्शिता के बुनियादी सिद्धांतों पर बनाया गया है।

टॅग्स :उदय कोटकKotak Mahindra Bankमुंबईशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां