लाइव न्यूज़ :

टीवीएस मोटर की कुल बिक्री नवंबर में 21 प्रतिशत बढ़कर 3,22,709 इकाई पर

By भाषा | Updated: December 1, 2020 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री नवंबर महीने में 21 प्रतिशत बढ़कर 3,22,709 इकाई रही।

कंपनी ने पिछले साल नवंबर में 2,66,582 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने बयान में कहा कि नवंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 3,11,519 इकाई रही जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह संख्या 2,49,350 इकाई थी।

दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री 30 प्रतिशत बढ़कर 2,47,789 इकाई रही जबकि पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 1,91,222 वाहनों की बिक्री की थी।

हालांकि कंपनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री नवंबर महीने में घटकर 11,190 इकाई रही जो एक साल पहले इसी महीने में 17,232 इकाई थी।

कंपनी का कुल निर्यात आलोच्य महीने में 74,074 इकाई रहा। एक साल पहले समान महीने में यह निर्यात आंकड़ा 74,060 इकाई था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा को नहीं मिली राहत, गुवाहाटी HC ने खारिज की जमानत याचिका, सीएम हिमंता की पत्नी से जुड़ा है मामला

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं