लाइव न्यूज़ :

Trade Agreement: भारत के साथ अभी तक समझौते को अंतिम रूप नहीं?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- व्यापार के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रुकवाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2025 11:12 IST

Trade Agreement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्कॉटलैंड से वॉशिंगटन लौटते समय ‘एयरफोर्स वन’ विमान में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देआप जानते हैं, उन्होंने मेरे अनुरोध पर पाकिस्तान के साथ ‘युद्ध’ समाप्त कर दिया।अब बागडोर मेरे हाथ में है और अब आप ऐसा नहीं कर सकते।पिछले सप्ताह वॉशिंगटन में समझौते के लिए पांचवें दौर की वार्ता पूरी की थी।

न्यूयॉर्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ व्यापार समझौते को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। ट्रंप ने एक बार फिर इस बात पर जोर दिया कि भारत किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक शुल्क लगाता है। ट्रंप ने मंगलवार को स्कॉटलैंड से वॉशिंगटन लौटते समय ‘एयरफोर्स वन’ विमान में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह बात कही।

भारत के साथ व्यापार समझौते का अंतिम रूप दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ नहीं, अभी तक (समझौते को अंतिम रूप) नहीं दिया गया।’’ उन्होंने भारत के 20-25 प्रतिशत के बीच उच्च अमेरिकी शुल्क का सामना करने की तैयारी करने की खबरों से जुड़े सवाल पर कहा, ‘‘मुझे भी ऐसा लगता है।’’ ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना मित्र बताया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आप जानते हैं, उन्होंने मेरे अनुरोध पर पाकिस्तान के साथ ‘युद्ध’ समाप्त कर दिया और यह बहुत अच्छा था। पाकिस्तान ने भी...। हमने कई, कई बेहतरीन समझौते किए जिनमें हाल में कंबोडिया के साथ हुआ समझौता भी शामिल है।’’ ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने व्यापार के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रुकवाया।

भारत के साथ समझौते को लेकर उनकी उम्मीदों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ देखते हैं। हालांकि भारत एक अच्छा दोस्त रहा है लेकिन भारत ने पिछले कुछ वर्ष में लगभग किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक शुल्क वसूले हैं। हालांकि अब बागडोर मेरे हाथ में है और अब आप ऐसा नहीं कर सकते।’’

इससे पहले एक अधिकारी ने मंगलवार को नयी दिल्ली में कहा था कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अगले दौर की बातचीत के लिए एक अमेरिकी दल 25 अगस्त को भारत आएगा। दल अगले महीने के अंत में आ रहा है लेकिन दोनों पक्ष एक अगस्त से पहले अंतरिम व्यापार समझौते के लिए मतभेदों को दूर करने में लगे हुए हैं। ट्रंप ने भारत (26 प्रतिशत) सहित कई देशों पर लगाए गए शुल्क को एक अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया था। भारत और अमेरिकी दलों ने पिछले सप्ताह वॉशिंगटन में समझौते के लिए पांचवें दौर की वार्ता पूरी की थी।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?