लाइव न्यूज़ :

कारोबारी इकाइयों के लिए भारत-यूएई साझेदारी का लाभ उठाने का समय: पीयूष गोयल

By भाषा | Updated: December 14, 2021 14:27 IST

Open in App

दुबई, 14 दिसंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि नेता और सरकारें सिर्फ ढांचा तैयार कर सकते हैं तथा मंच मुहैया करा सकते हैं, लेकिन अंत में यह कारोबारी इकाइयों पर निर्भर करता है कि वे अवसरों का लाभ उठाएं।

दो दिन के इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) संस्करण, सोमवार को यहां शुरू हो गया।

सम्मेलन में शीर्ष नीति निर्माता और व्यापार जगत के शीर्ष अधिकारी प्रौद्योगिकी नवाचार, क्षेत्रीय साझेदारी के विस्तार, वृद्धि के मोर्चे और जलवायु संबंधी चिंताओं पर चर्चा कर रहे हैं।

गोयल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने दुबई में चल रहे एक्सपो-2020 में अवसरों का सृजन होते देखा है।

मंत्री ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों पक्षों की कारोबारी इकाइयां इस अवसर का लाभ उठाएंगी और लोगों के स्तर पर आपसी संबंध और मजबूत होने वाला है।

उन्होंने कहा, "अगला दशक भारत-यूएई संबंधों में एक निर्णायक दशक होने जा रहा है, इसलिए हमें साझेदारी की भावना से काम करना चाहिए और उद्योग, शिक्षा क्षेत्र एवं सरकार सभी को इस दोस्ती के बंधन को मजबूत करने तथा इसे एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक साझेदारी का रूप देने के लिए साझेदारी की इसी भावना से काम करने देना चाहिए।"

गोयल ने कहा कि नेता और सरकार केवल ढांचा तैयार कर सकते हैं और मंच प्रदान कर सकते हैं, लेकिन अंत में यह कारोबारी इकाइयों पर निर्भर करता है कि वे उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।

कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया सम्मेलन में उपस्थित थे।

इंडिया इंक ग्रुप, दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत और भारत स्थित यूएई का दूतावास संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं