लाइव न्यूज़ :

रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 72.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: May 24, 2021 19:34 IST

Open in App

मुंबई, 24 मई घरेलू एवं वैश्विक मोर्चे पर किसी संकेतों के अभाव में निवेशकों में अनिश्चितता बनी रही जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 13 पैसे गिरकर 72.96 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 72.88 पर कमजोर खुला तथा कारोबार के दौरान इसमें 72.98-72.86 के बीच घट बढ़ देखी गई। कारोबार के अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले बंद भाव से 13 पैसे कमजोर होकर 72.96 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गई।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.90 प्रतिशत बढ़कर 67.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत घटकर 89.87 रह गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 111.42 अंक बढ़कर 50,651.90 अंक पर बंद हुआ।

बाजार के आंकड़ों के अनुसर विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शेयर बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे। उन्होंने इस दौरान 585.36 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम