लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 73.93 रुपये पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: December 3, 2020 17:07 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत बैठक के नतीजे आने के पहले निवेशकों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर लिया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 12 पैसे गिरकर 73.93 (प्रारंभिक आंकड़ा) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक का ध्यान भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन-दिवसीय ब्याज दर-निर्धारण संबंधी बैठक पर है। यह बैठक बुधवार को शुरू हुई, जिसका निर्णय शुक्रवार को आना निर्धारित है।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान रुपये में भारी उतार चढ़ाव दिखा। रुपया 73.81 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 73.68 रुपये के उच्च स्तर और 73.95 के निम्न स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 73.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.00 रह गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 357.35 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

घरेलू मोर्चे पर 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर सूचकांक 14.61 अंक की तेजी के साथ 44,632.65 अंक पर बंद हुआ।

कच्चेतेल में वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48.09 डॉलर प्रति डॉलर रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट