लाइव न्यूज़ :

आईबीएफ का नाम बदला जाएगा, स्ट्रीमिंग सेवाएं आएंगी दायरे में

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई प्रसारकों का सर्वोच्च संगठन इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) अपने दायरे का विस्तार कर उसमें डिजिटल स्ट्रीमिंग सेवाओं को शामिल कर रहा है और उसका नाम बदलकर इंडिया ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन (आईबीडीएफ) कर दिया जाएगा।

इस कदम के साथ प्रसारक और ओटीटी (ओवर द टॉप) सेवाएं एक संगठन के अधीन आ जाएंगी। महामारी के बाद से ओटीटी सेवाओं के दर्शकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।

एक बयान में कहा गया कि आईबीएफ इसके लिए डिजिटल मीडिया के सभी मामलों से निपटने के लिए अपने पूर्ण स्वामित्व वाली एक अनुषंगी इकाई का गठन करने की प्रक्रिया में है।

साथ ही आईबीएफ डिजिटल ओटीटी सेवाओं के लिए डिजिटल मीडिया कंटेंट रेगुलेटरी काउंसिल (डीएमसीआरसी) के नाम से एक स्व नियामकीय इकाई का भी गठन करेगा।

आईबीएफ के अध्यक्ष के माधवन ने कहा, "विविधीकरण से फाउंडेशन को देश में ओटीटी सेवाएं देने वाले अपने सदस्यों के लिए विकास के मौके तलाशने में मजबूती मिलेगी और वह यह भी सुनिश्चित करेगा कि इस संयुक्त इकाई के तहत प्रसारण एवं डिजिटल क्षेत्र दोनों में ओटीटी सेवाओं का एक मजबूत सामूहिक प्रतिनिधित्व हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!