लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार विभाग के अधिकारी ने कहा, 5जी स्पेक्ट्रम का आरक्षित मूल्य कम हो

By भाषा | Updated: December 9, 2020 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर दूरसंचार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नयी दूरसंचार नीति के क्रियान्वयन को तेज करने और 5जी स्पेक्ट्रम के आरक्षित मूल्य को कम करने की जरूरत बताई है। नयी दूरसंचार नीति को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2018 में मंजूरी दी थी।

दूरसंचार विभाग के सदस्य (सेवाएं) भारत कुमार जोग ने बुधवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) को संबोधित करते हुए कहा कि उदीयमान प्रौद्योगिकियों का लाभ लेने के लिए प्रगतिशील नीतियां बनाने की जरूरत है।

जोग ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति (एनडीसीपी)-2018 का उद्देश्य डिजिटल संचार नेटवर्क की बदलाव लाने वाली ताकत का दोहन करना और देश के लोगों को डिजिटल रूप से सशक्त करना तथा उनके जीवन में सुधार लाना है। एनडीसीपी-2018 को तेजी से क्रियान्वित करने की जरूरत है। सरकार इसके लिए सभी अंशधारकों के साथ काम कर रही है।’’

एनडीसीपी-2018 में तय ज्यादातर लक्ष्यों को 2022 तक हासिल किया जाना है। हालांकि, नीति में प्रस्तावित कई रणनीतियों को अभी तक क्रियान्वित नहीं किया जा सका है। इनमें करों, शुल्कों और स्पेक्ट्रम मूल्य को तर्कसंगत बनाना शामिल है।

जोग ने कहा, ‘‘5जी के लिए सरकार की ओर से नीतिगत पहल में उचित मूल्य पर स्पेक्ट्रम की उपलब्धता, कम आरक्षित मूल्य और फाइबर लगाने के लिए समान आरओडब्ल्यू (राइट ऑफ वे) को शामिल किया जाना चाहिए।’’

दूरसंचार कंपनियां सरकार से उपलब्ध 5जी स्पेक्ट्रम जल्द से जल्द और निचले आरक्षित मूल्य पर उपलब्ध कराने की मांग कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!