लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने फॉक्सकॉन से कर्मचारियों के लिए बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: December 25, 2021 17:52 IST

Open in App

चेन्नई, 25 दिसंबर तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन पड़ोसी श्रीपेरंबदूर में अपनी इकाई में परिचालन शुरू करेगी और कंपनी को कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने की सलाह दी गई है।

सरकार की यह टिप्पणी पिछले हफ्ते कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने के मद्देनजर आई है, क्योंकि कथित तौर पर उनकी फर्म द्वारा संचालित एक इकाई में खाने के बाद उनमें से 100 से अधिक लोग भोजन विषाक्तता से पीड़ित हुए थे।

शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में, तमिलनाडु सरकार ने कहा कि एक बैठक आयोजित की गई जिसमें श्रम आयुक्त अतुल आनंद, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव एस कृष्णन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) थमारैकन्नन और फॉक्सकॉन समूह के प्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए थे।

बैठक के दौरान ताइवान स्थित कंपनी को कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली बुनियादी ढांचागत सुविधाओं जैसे पर्याप्त आवास और विश्राम कक्ष आदि को बढ़ाने की सलाह दी गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि फॉक्सकॉन के प्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा निर्देशित दिशानिर्देशों को लागू करने का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम