लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के फिल्म निर्माताओं की वित्त मंत्री से फिल्मों पर टीडीएस को घटाकर पूर्वस्तर पर लाने की अपील

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:19 IST

Open in App

चेन्नई, 15 जून तमिलनाडु के फिल्म निर्माताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से फिल्मों पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) को कम करने की अपील की है। उनका कहना है कि तमिल फिल्म उद्योग में करीब 1,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 120 फिल्में अटकी पड़ी हैं और कोविड- 19 के लॉकडाउन की वजह से इन्हें सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जा सका है।

तमिल फिल्म एक्टिव प्राड्यूशर्स एसोसियेसन के मुताबिक सिनेमाटोग्राफिक फिल्मों के वितरण पर 10 प्रतिशत की दर से टीडीएस लगाने से फिल्म उद्योग को बड़ा झटका लगा है। इससे फिल्म उद्योग से जुड़े लाखों लोगों पर असर पड़ेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में सीआईआई मीडिया और मनोरंजन (दक्षिण) अध्यक्ष टी जी त्यागराजन ने कहा ऐसे समय जब फिल्म उद्योग पहले ही 60 प्रतिशत से अधिक के नुकसान में चल रहा है तब उसे महामारी के बाद मंत्रालय की तरफ से समर्थन की आवश्यकता है।

त्यागराजन ने कहा, ‘‘कर की दरों में किसी भी प्रकार का बड़ा बदलाव जैसे कि 10 प्रतिशत की दर से टीडीएस लगाने से फिल्म उद्योग बंद हो जायेगा ... इससे फिल्म उद्योग के साथ जुड़े लाखों लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि सिनेमाटोग्राफिक फिल्मों पर मार्च 2020 तक रायल्टी पर टीडीएस की दर दो प्रतिशत पर थी जिसे बाद में महामारी के दौरान घटाकर डेढ प्रतिशत कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘अब इसे 2021- 22 में अचानक बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिये जाने का फिल्म निर्माताओं पर बड़ा बोझ होगा। फिल्म निर्माता पहले ही भारी नुकसान में हैं।’’

उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग जनवरी 2021 से धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगा था और इससे पहले कि यह दौड़ने लगता कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लगाये गये लॉकडाउन के कारण फिल्म उद्योग को भारी नुकसान हुआ है। कई फिल्में अटकी पड़ी हैं और सिनेमाघरों में नहीं पहुंच पाई हैं जिससे उनमें किया गया निवेश फंसा पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम