लाइव न्यूज़ :

प्रोत्साहन योजनाओं के तहत लाभों के निलंबन से निर्यातक समुदाय के विश्वास पर असर पड़ेगा: पीएचडीसीसीआई

By भाषा | Updated: July 9, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई उद्योग संगठन पीएचडीसीसीआई ने शुक्रवार को कहा कि आवंटन प्रक्रिया में बदलावों की वजह से विभिन्न निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं के तहत लाभ दिए जाने पर अस्थायी रोक से निर्यातक समुदाय के विश्वास पर थोड़ा असर पड़ेगा।

संगठन ने कहा कि निर्यातक मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट्स फ्रॉम इंडिया स्कीम (एमईआईएस), सर्विसेज एक्सपोर्ट्स फ्रॉम इंडिया स्कीम (एसईआईएस), निर्यात उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट (आरओडीटीईपी) और अन्य से महामारी के दौरान अपने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल समाचार की उम्मीद कर रहे थे।

पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा, "इन लाभों के वितरण पर अस्थायी रोक से उनके विश्वास पर थोड़ा असर पड़ेगा। इस समय निर्यात में सुधार हो रहा है और दो अंकों में वृद्धि हो रही है। इसलिए इस समय लाभों की जल्द घोषणा से निर्यातकों में विश्वास का निर्माण होगा।"

गौरतलब है कि वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि आवंटन प्रक्रिया में बदलावों की वजह से विभिन्न निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं के तहत लाभ दिए जाने पर अस्थायी रुप से रोक लगा दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?