लाइव न्यूज़ :

आने वाली तिमाहियों में मजबूत जीडीपी वृद्धि की उम्मीद: पीएचडीसीसीआई

By भाषा | Updated: October 24, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई ने रविवार को कहा कि आर्थिक पुनरुद्धार के जोर पकड़ने के साथ उसे आने वाली तिमाहियों में मजबूत जीडीपी वृद्धि की उम्मीद है।

उद्योग मंडल द्वारा ट्रैक किए गए क्यूईटी (क्विक इकोनॉमिक ट्रेंड्स) के 12 प्रमुख आर्थिक और कारोबारी संकेतकों में से नौ ने सितंबर 2021 में क्रमिक वृद्धि में तेजी दिखायी है जबकि अगस्त में छह संकेतकों में ऐसा हुआ था।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के अध्यक्ष प्रदीप मुल्तानी ने कहा, "हाल के महीनों में प्रमुख आर्थिक और कारोबारी संकेतकों में तेजी से पता चलता है कि आर्थिक पुनरुद्धार गति पकड़ रहा है और आने वाली तिमाहियों में मजबूत आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है।"

हालांकि, उन्होंने सुझाव दिया कि इस समय, देश में खपत और निजी निवेश को समर्थन देने के लिए कच्चे माल की ऊंची कीमतों और कच्चे माल की कमी जैसी समस्याओं को दूर करने की जरूरत है।

पीएचडीसीसीआई ने कहा कि माल एवं वस्तु कर (जीएसटी) संग्रह, शेयर बाजार, यूपीआई लेनदेन, निर्यात, विनिमय दर, विदेशी मुद्रा भंडार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) मुद्रास्फीति, थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति और बेरोजगारी दर ने अगस्त 2021 की तुलना में सितंबर 2021 में सकारात्मक क्रमिक वृद्धि दर्ज की है।

इसके अलावा, बेरोजगारी का परिदृश्य सितंबर 2021 में सुधरकर 6.9 प्रतिशत हो गया, जो उससे पिछले महीने में 8.3 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?