लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी का बुरा हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2026 10:38 IST

Share Market Today: मंगलवार को भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट देखी गई, सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गए क्योंकि निवेशकों ने तिमाही बिज़नेस अपडेट्स के लगातार फ्लो के मुकाबले नए अमेरिकी टैरिफ के जोखिम का आकलन किया, जिससे कमाई में रिकवरी की उम्मीदें बनी हुई हैं।

Open in App

Share Market Today: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 431.95 अंक टूटकर 85,007.67 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 105.6 अंक फिसलकर 26,144.70 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों से टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट के शेयर में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इटर्नल, एचडीएफसी बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर भी नुकसान में रहे।

दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहा।

अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 36.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,764.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीBSEसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां